
Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के बुजुर्ग लोगों की सहायता के लिए एक खास योजना शुरू की गई है। उत्तराखंड सरकार की इस स्कीम का नाम वृद्धा पेंशन योजना है, तो आइए जानते है इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
उत्तराखंड वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य बुजुर्ग लोगों को न्यूनतम मासिक सहायता राशि प्रदान करना है। ताकि उन्हें किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़े। वृद्धा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को एक निश्चित राशि हर महीने उनके बैंक खाते में प्राप्त हो जाती है।
अगर हम वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्रता की बात करें, तो इस योजना का फायदा लेने के लिए लाभार्थी की आयु कम से कम 60 वर्ष होना चाहिए। इसके साथ ही लाभार्थी की कुल आय 48 हजार रु से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
इसके साथ ही वृद्धा पेंशन योजना में पात्र होने के लिए लाभार्थी को किसी भी सरकारी विभाग से रिटायर कर्मचारी नहीं होना चाहिए। वृद्धा पेंशन राशि के लिए उत्तराखंड के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोग पात्र है।
इस योजना में आपको आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज के रूप में आय प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की फोटो कॉप, पैन कार्ड, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर, आयु संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें / स्थिति की जांच का वाले ऑप्शन पर आपको कर्सर को लेकर जाना है।
अब यह पर आपके सामने दो विकल्प सामने आ जायेंगे इसमें सबसे पहला विकल्प नया ऑफलाइन आवेदन करे और दूसरा नए आवेदन की स्थिति जाने वाला विकल्प दिखाई देगा।
इसमें आपको पहला विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे। इसमें आपको पेंशन विकल्प का चयन करना है।
वृद्धा पेंशन योजना वाले विकल्प पर चयन करने के बाद आपको ऑफलाइन आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा। आपको फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
इसके बाद आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें। इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाता है।
इसके बाद आपको फॉर्म को ग्राम प्रधान / ब्लॉक में जाकर संबंधित विभाग में जमा कर देना है। इस प्रकार कुछ ही महीनों में आपके बैंक खाते में पेंशन आना शुरू हो जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications