सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोना जहां अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से लगातार गिरती चली गई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोना जहां अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से लगातार गिरती चली गई। अगस्त में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। 7 अगस्त को 10 ग्राम सोने का भाव 56200 रु पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 70 हजार के पहुंच गई थी।

हालांकि उसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। धनतेरस और दिवाली पर भी सोने में बहुत सुधार देखने को नहीं मिला। दीवाली और धनतेरस के मौके पर त्योहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। दरअसल महामारी और लॉकडाउन के कारण लोगों के खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से सोने की मांग में बहुत तेजी देखने को नहीं मिली है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने में बहुत सुधार आ सकता है।
पिछले 10 साल में सोने ने 146% का रिटर्न
अगर बात करें पूरे कोरोना काल की तो इस महामारी में सोना खूब चमका। अगस्त में तो 56200 के पार भी पहुंच गया। इस साल करीब 30 फीसद तक गोल्ड ने रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 10 साल में सोने ने 146% का रिटर्न दिया, जबकि एक साल में चांदी ने निवेशकों को 34% का रिटर्न दिया। इसके साथ ही अगर बैंक एफडी की बात करें तो इसके ब्याज दर में लगातार गिरावट आई है। वित्त वर्ष 1990-91 में एक साल की एफडी पर ब्याज दर जहां 9.5 फीसद थी, वहीं अब यह घटकर 3.65% पर आ गई है। तो चलिए आपको खबर के जरिए बताते है कि पिछले एक दशक के दौरान सोने-चांदी और एफडी का क्या हाल रहा।
बीते 16 साल में सोने की छलांग
साल कीमत ( रुपये/10 ग्राम)
2005 7000
2006 9000
2007 10800
2008 12500
2009 14500
2010 18000
2011 25000
2012 32000
2013 33000
2014 30000
2015 28700
2016 31000
2017 31400
2018 29000
2019 39000
2020 52000
जान लें बीते 10 साल में एफडी का हाल
1990-91 9.50%
1991-92 12%
1993-94 10%
1995-96 12%
2001-01 9%
2001-02 7.16%
2015-16 6.98%
2018-19 6.27%
2020-21 3.65%
अचानक सोना में 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट
चंद मिनटों में सोने 1000 रुपये सस्ता हुआ है। धनतेरस और दिवाली से पहले सोना 50 हजार के नीचे आ गया है। दवा कंपनी फाइजर के कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीका बनाने की खबर से सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वैक्सीन के बारे में जानकारी देने के कुछ मिनट बाद ही सोने के दाम में अचानक 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 90 फीसदी तक प्रभावी साबित हुई है। कंपनी ने एक स्टडी के शुरुआती डेटा के आधार पर यह जानकारी दी है। फाइजर Inc और जर्मनी की पार्टनर BioNTech SE पहली ड्रगमेकर हैं, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन के बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल के बाद सफलता मिली है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
7 साल की सबसे बड़ी गिरावट
वैक्सीन की खुशखबरी के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बता दें कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 5 फीसदी से ज्यादा गिर गई। वहीं जानकारों का कहना है कि फीसदी के लिहाज से ये सोने में 2013 के बाद की एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। सोने की कीमत में आई यह गिरावट 7 सालों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इन संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखेगा। भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें तेजी से गिर सकती है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

FD, RD या SIP: पैसा दोगुना करने का सही तरीका

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications