नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर और बढ़ कर 506.84 अरब डॉलर हो गया है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत वक्त 5वें नंबर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। हालांकि इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई थी। इससे पिछले सप्ताह अर्थात 19 जून को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.08 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और यह 505.57 अरब डॉलर पर आ गया था।

5 जून को हुआ था 500 बिलियन डॉलर के पार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार 5 जून 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में 500 बिलियन डॉलर के स्तर को पार निकला था। उस सप्ताह में भंडार में 8.22 अरब डॉलर का बड़ा इजाफा हुआ था, और यह 501.70 अरब डॉलर पर आ गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में अब तक के उच्चतम स्तर 507.64 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
जानिए कितना क्या बढ़ा
26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में बढ़त के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। एफसीए संपूर्ण भंडार का एक बड़ा हिस्सा है। आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार 707 मिलियन डॉलर बढ़कर 33.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार तीन मिलियन डॉलर घटकर 1.44 अरब डॉलर पर आ गया था। आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त हुए सप्ताह में आईएमएफ के साथ देश की भंडार स्थिति 3 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें : आधार : रेंट अग्रीमेंट से करें अपना पता अपडेट, जानें तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
