Top 5 countries in terms of forex: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 27 अक्टूबर 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 586.11 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इससे पहले 20 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 583.53 अरब डॉलर के स्तर पर था।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) 2.30 अरब डॉलर बढ़कर 514.50 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। फॉरेन करेंसी एसेट्स, विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होता है। डॉलर में बताया जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में उतार-चढ़ाव के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.11 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.23 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 876,985 बिलियन डॉलर
- भारत: 586,111 बिलियन डॉलर
- रूस: 573,200 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
वहीं इस बीच भारत का गोल्ड रिजर्व 49.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.92 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.91 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए। इसके अलावा 27 अक्टूबर 2023 को खत्म हुए सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा भारत का मुद्रा भंडार 20.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.77 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
