नयी दिल्ली। सोमवार को केंद्र ने देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए "उभरते खतरों" का हवाला देते हुए चीन के 59 ऐप पर अंतरिम प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इनमें टिकटॉक, कैमस्कैनर और यूसीब्राउजर जैसे लोकप्रिय मोबाइल ऐप भी शामिल हैं, जिनके भरत में करोड़ों उपयोगकर्ता हैं। टिकटॉक, यूसीब्राउज़र और शेयरइट जैसी ऐप की इनकम और कर्मचारियों की संख्या के मामले में देश में महत्वपूर्ण स्थिति है। आइए जानते हैं इन 59 में से सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली ऐप के बारे में।
टिकटॉक और हेलो
इन दो सोशल मीडिया ऐप, जिन्हें बाइटडांस (इंडिया) टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक एक फर्म चलाती हैं, के भारत में 17 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। भारत टिकटॉक के 61.1 करोड़ से अधिक डाउनलोड के साथ इसका सबसे बड़ा बाजार है, जबकि इस मामले में खुद चीन और अमेरिका भी पीछे हैं। हालांकि भारत ऐप की कमाई के मामले में टॉप देशों में से नहीं है। 2018-19 में बाइटडांस की इनकम 43.6 करोड़ रुपये रही थी और 2019-20 में इसने 100 करोड़ रुपये की इनकम का टार्गेट रखा था। अमेरिका में इसके 16.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड हैं, जबकि 2019 में इनकम 650 करोड़ रु रही थी। वहीं चीन में 19.7 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ इसकी इनकम लगभग 2,500 करोड़ रुपये रही थी।
भारत में 8 शहरों में कारोबार
कंपनी भारत में 8 से अधिक शहरों में है। इसने 1000 से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। हैरानी की बात ये है कि बाइटडांस किसी चीनी कंपनी के स्वामित्व में नहीं है। बाइटडांस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसकी पैरेंट इकाई (बाइटडांस लिमिटेड) केमैन आईलैंड्स में पंजीकृत है। इसकी पांच सब्सिडरी कंपनियां हैं जिनमें से एक टिकटॉक है।
यूसी ब्राउजर और यूसीन्यूज
अलीबाबा ग्रुप प्लेटफॉर्म्स यूसीवेब मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा चलाए जाते हैं, जिसके 13 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। यूसी ब्राउज़र, वास्तव में, गूगल क्रोम के 70% की तुलना में लगभग 22% की बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में दूसरा सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला मोबाइल इंटरनेट ब्राउज़र है। यूसीवेब मोबाइल, जिसके देश में 100 से कम कर्मचारी हैं, की विज्ञापन आय 2018-19 में 226.68 करोड़ रुपये रही थी। यह अलीबाबा ग्रुप के डिजिटल मीडिया और मनोरंजन सेगमेंट का हिस्सा है। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में स्थित यूसी मोबाइल न्यू वर्ल्ड की भारतीय कंपनी यूसीवेब मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में 99% रखा गया है।
शेयरइट
शेयरइट भारत में 40 करोड़ से अधिक एक्टिल उपयोगकर्ताओं के साथ सबसे लोकप्रिय फ़ाइल ट्रांसफर ऐप है। हालांकि 2018-19 के दौरान इसकी भारतीय इकाई की इनकम केवल 14.73 करोड़ रुपये रही। वैश्विक इनकम के मामले में भारतीय सेगमेंट की हिस्सेदरी 15-20 फीसदी है। भारतीय इकाई शेयरइट इंडिया टेक्नोलॉजी में हांगकांग स्थित शेयरइट एचके टेक्नोलॉजी की 99.99% हिस्सेदारी है।
कैमस्कैनर
कैमस्कैनर, जो दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल स्कैनिंग ऐप है, के भारत में 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। ये ऐप शंघाई, चीन में पंजीकृत NTSIG Information Co Ltd द्वारा चलाई जाती है। इसके पास भारत में पंजीकृत इकाई नहीं है। इसी तरह क्लब फैक्ट्री एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो भारत की तीसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी होने का दावा करती है। इसके प्लेटफॉर्म पर 30,000 सेलर्स हैं। कंपनी की भारतीय इकाई ग्लोबमैक्स कॉमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 99.99% हिस्सेदारी हांगकांग स्थित अनबिटन प्राइस लिमिटेड की है।
शीन
शीन फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों पर केंद्रित एक अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। भारत में इसका संचालन गुड़गांव स्थित XIYIN India Pvt Ltd द्वारा किया जा रहा है। भारत में छोटे टियर- II और टियर- III शहरों को लक्षित करने वाली कंपनी के देश में लगभग 50 कर्मचारी हैं। कंपनी ने भारत में 10 लाख से अधिक एक्टिव उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications