Mutual fund SIP: आज के समय में हर कोई अपने भविष्य को लेकर सोच रहे है। ऐसे में सही इन्वेस्टमेंट प्लान बहुत ही जरुरी है। अगर आपका 10,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट जल्द ही 50 लाख रुपये का एक बड़ा कॉर्पस बन जाए तो किसे अच्छा नहीं लगेगा? यह सुनने में बहुत आकर्षक लग सकता है, लेकिन सफल होने के लिए आपको निरंतरता और एक अनुशासित निवेश अप्रोच के नियम का पालन करना होगा।

आप जितनी जल्दी शुरू करेंगे, आप अपने इन्वेस्टमेंट को उतना ही ज्यादा समय देंगे, जिससे आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा। समय के साथ आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में कम्पाउंडिंग एक बड़ी भूमिका निभाता है। आज हम इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि हर महीने 10000 रुपये इन्वेस्ट करके कितने सालों में 50 लाख रुपये का कॉर्पस बना सकते हैं।
SIP क्या है?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा तरीका है जो इन्वेस्टर्स को रेगुलर इंटरवल पर म्यूचुअल फंड स्कीम में एक फिक्स्ड अमाउंट इन्वेस्ट करने की सुविधा देता है। आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति के अनुसार इन्वेस्टमेंट की रकम बदल सकते हैं।
क्या है कम्पाउंडिंग की पावर?
कम्पाउंडिंग की पावर एक फाइनेंशियल कॉन्सेप्ट है जहां आपका निवेश न केवल शुरुआती प्रिंसिपल पर रिटर्न कमाता है, बल्कि पिछले समय के जमा हुए इंटरेस्ट पर भी रिटर्न कमाता है, जिससे समय के साथ वेल्थ में तेजी से बढ़ोतरी होती है।
SIP कैलकुलेशन को समझें
अगर आप हर महीने 10000 रुपये का निवेश करते है और आपका टारगेट 50 लाख रुपये का है तो अनुशासित निवेश अप्रोच के साथ 15 साल में कमा सकते है।
टारगेट कॉर्पस- 50 लाख रुपये
हर महीने निवेश- 10000 रुपये
माना गया सालाना रिटर्न- 12%
इस टारगेट कॉर्पस को बनाने में लगभग 15 साल लग सकते हैं। निवेश की गई रकम 18,00,000 रुपये होगी, और अनुमानित कैपिटल गेन 32,45,760 रुपये होगा। अनुमानित रिटायरमेंट कॉर्पस 50,45,760 रुपये होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications