वंदे भारत ट्रेन बेहद कम समय में लंबा सफर तय करती है. इसके साथ ही ये ट्रेन सफर के दौरान आरामदायक अनुभव देती है. वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई शहरों में चलती है. इसके अलावा यूपी को कई प्रमुख जगहों से जोड़ती भी है. चलिए आज जानते है कि वंदे भारत ट्रेन यूपी के किन शहरों में चलती है और इन्हें कहा कनेक्ट करती है.

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब चौथा सबसे बड़ा राज्य है. इस राज्य में लोग ज्यादातर ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं. वंदे भारत ट्रेन राज्य के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने का काम करती है. वहीं रेलवे विभाग आए दिन यूपी के लिए नई वंदे भारत ट्रेन का ऐलान करता रहता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में वंदे भआरत ट्रेन राजधानी लखनऊ, दिल्ली और यूपी के प्रसिद्ध वाराणसी शहर को कई अन्य शहरों से जोड़ती है.
यूपी में इतनी चलती है वंदे भारत ट्रेन
यूपी के रेलवे रूट पर कई वंदे भारत ट्रेन चलना शुरू हो चुकी है. ये ट्रेन राज्य के कई प्रमुख शहरो को जोड़ती है. यूपी में वंदे भारत ट्रेन पटना से गोमतीनगर, वाराणसी से दिल्ली, वाराणसी से रांची और लखनऊ, देहारदून, आनंद विहार से आयोध्या जैसे शहरों को कनेक्ट करती है.
ट्रेन नंबर 22436 नई दिल्ली से वाराणसी तक चलती है. ये वंदे भारत ट्रेन 8 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचा देती है.
ट्रेन नंबर 22550 प्रयागराज से शुरू होती है, जो 7 घंटे 25 मिनट में गोरखपुर तक पहुंचा देती है.
ट्रेन नंबर 20888 वाराणसी से रांची तक चलती है. यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में रांची पहुचा देती है.
ट्रेन नंबर 22426 आनंद विहार दिल्ली से शुरू होती है, जो आयोध्या तक पहुंचा देती है. यह ट्रेन अयोध्या पहुंचाने में 8 घंटे 30 मिनट का समय लेती है.
ट्रेन नंबर 22345 पटना से शुरू होती है, ये वंदे भारत ट्रेन 8 घंटे 24 मिनट में पटना से लखनऊ पहुंचा देती है.
ट्रेन नंबर 22545 लखनऊ से चलना शुरू होती है और 8 घंटे 20 मिनट में देहारदून पहुंचा देती है.
ट्रेन नंबर 22546 देहरादून से शुरू होती है और 8 घंटे 15 मिनट में लखनऊ पहुंचा देती है.
चलिए बात करते है, उन वंदे भारत ट्रेन की जो यूपी के अन्य प्रमुख शहरो को दूसरे राज्य के शहरों से जोड़तीहै
मुरादाबाद से बरेली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन
देहरादून-लखनऊ (22546) चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तीन स्टॉप है. यह ट्रेन यूपी के शहरों को अन्य राज्य के शहरों से जोड़ती है. इस ट्रेन के तीन स्टॉप है, जिनमें हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली जंक्शन शामिल हैं. यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ तक 8 घंटे 15 मिनट में पहुंचा देती है.
कानपुर में भी चलती है वंदे भारत ट्रेन
नई दिल्ली से वाराणसी (22436) जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से आप यूपी के कानपुर और प्रायगराज जा सकते है. क्योंकि यह ट्रेन यूपी के इन दो प्रमुख शहरों पर भी रूकती है.
झाँसी शहर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन
खजुराहो-हज़रत निज़ामुद्दीन (22469) जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस झाँसी शहर को भी कवर करती है. इस ट्रेन के जरिए आप नई दिल्ली से सीधा झांसी पहुंच सकते हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
