कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लेकिन इस भंयकर महामारी में लोगों की जरुरतों को ध्यान में रख कर बैंकों को लगातार खोला गया।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लेकिन इस भंयकर महामारी में लोगों की जरुरतों को ध्यान में रख कर बैंकों को लगातार खोला गया। देश के सभी बैंकों को लोगों की सहुलियत के लिए खोला गया। लेकिन उसके बाद भी आरबीआई ने लोगों को यही सलाह दी है कि जनता बैंकों में कम ही आए। जरूरी काम हो तभी घर से काम निकले। ताकि बैंककर्मी को किसी तरह का परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही बैंकों के खुलने की टाइमिंग में थोड़ा फेरबदल भी किया गया। लेकिन पूरे लॉकडाउन में बैंक कर्मचारी काम करते रहे हैं।

आने वाले बुधवार से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है। जुलाई के महीने में बैंकों की एक सप्ताह से ज्यादा की छुट्टियां पडऩे जा रही है। इसका मतलब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक जैसे बड़े बैंक बंद रहेंगे। इन अवकाशों में रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा एक अवकाश बकरी ईद का भी रहेगा। आइए आपको भी बताते हैं कि जुलाई के महीने में कौन कौन से दिन अवकाश रहेगा। ताकि खाताधारकों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
जुलाई में कुल सात दिन बंद रहेंगे बैंक
जुलाई के महीने में जून की तरह की छुट्टियां रहेंगी। सभी सरकारी और निजी बैंकों में कुछ छुट्टियां अनिवार्य है। शनिवार और रविवार की बात करें तो जुलाई में छह दिन आवकाश रहेगा। अगर बात तारीखों की करें तो 5, 11, 12, 19, 25 और 26 जुलाई को शनिवार और रविवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं 31 जुलाई को बकरा ईद की वजह से बैंकों की गजेटिड छुट्टी होगी। इस तरह तो कुल मिलाकर अगले महीने लगातार 7 दिन बैंकों में काम बंद रहेगा।
अगस्त में बैंकों की छुट्टियां
बात करें अगर अगस्त की तो सरकारी कैलेंडर के अनुसार अगस्त महीने में भी बैंक की छुट्टियां हैं। अगस्त महीने में रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार भी हैं। अगस्त के महीने में जुलाई के मुकाबले काफी ज्यादा बैंकों का अवकाश रहेंगे। ऐसे में बैंक कस्टमर को ज्यादा सावधान रहना होगा। पहले बात शनिवार और रविवार की करें तो 2, 8, 9, 16, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को शनिवार और रविवार के कारण अवकाश रहेगा। उसके बाद 03 अगस्त में रक्षाबंधन की वजह से बैंक का अवकाश रहेगा। 11 अगस्त के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, जिस कारण से बैंकों की गजेटिड छुट्टी है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 21 अगस्त तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 30 अगस्त को मुहर्रम, 31 अगस्त ओणम की वजह से लोकल छुट्टी रहेगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
घर बैठे 10 हजार रुपए जीतने का मौका
इस बीच आपके पास घर बैठे पैसे कमाने का भी मौका है। कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर लोग फिलहाल घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में हम आपको पैसा कमाने का एक बेहद आसान और शानदार तरीका बता रहे हैं। आप सिर्फ नाम का सुझाव देकर घर बैठे 10,000 रुपये कमा सकते हैं। जी हां बता दें कि भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने तीन बीमा पॉलिसी के नामों के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। अगर आपका सुझाव प्राधिकरण को पसंद आया तो आपको 10 हजार रुपए और एक प्रशस्ति पत्र भी मिल सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। https://www.irdai.gov.in/ADMINCMS/cms/frmGeneral_Layout.aspx?page=PageNo3814&flag=1
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
