नई दिल्ली। कोरोना के कहर के कारण वैश्विक बाजार में पीली धातु के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ गया है। इसके कारण सोने का भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 7 साल के ऊंचे स्तर पर चला गया है, जबकि भारतीय बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। बीते सप्ताह देश के हाजिर बाजार में सोने का भाव 44,000 रुपये (जीएसटी के साथ) प्रति 10 ग्राम को पार कर गया। ऐसे में देखना होगा कि क्या अल्पावधि में सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ पाएगा।
जल्द हो सकता है 45000 रुपये का दस ग्राम
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले सप्ताह 1,651 डॉलर प्रति औंस तक उछला और कोरोना के प्रकोप के कारण निवेश के सुरक्षित साधन के तौर पर पीली धातु के प्रति निवेशकों का आकर्षण देखते हुए माना जा रहा है कि सोना आने वाले दिनों में 1,700 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ सकता है। ऐसे में अगर भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोना 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाए तो इसमें कोई अचरच नहीं होगा। कमोडिटी बाजार विश्लेषक भी सोने में अल्पावधि में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।
जानकारों की राय
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में आई तेजी और घरेलू मुद्रा रुपये में डॉलर के मुकाबले आई कमजोरी से सोने के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पावधि में सोने में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आ सकती है। घरेलू बाजार में महंगी धातुओं में आई हालिया तेजी के बाद लिवाली कमजोर पड़ गई हालांकि शादी का सीजन जोर पकड़ने के पर मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वलेर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले सप्ताह 24 कैरट सोने का भाव 44,011 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया जबकि बिना जीएसटी के सोने का भाव 42,729 रुपये प्रति 10 ग्राम तक था। आईबीजेए ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी में तेजी अंतर्राष्ट्रीय बाजार से प्रेरित है, लेकिन ऊंचे भाव पर मांग कमजोर है। उन्होंने कहा कि महंगी धातुओं में आगे बहुत ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
चांदी में भी तेजी जारी
वहीं, चांदी का भाव शुक्रवार को भारत के हाजिर बाजार में जीएसटी के साथ 50,046 रुपये प्रति किलो तक चला गया। कारोबारियों के अनुसार, सोने में आई तेजी से चांदी के भाव को भी सपोर्ट मिल रहा है। भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने का अप्रैल एक्सपायरी अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 652 रुपये यानी 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 42,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान सोने का भाव 42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला। वहीं, चांदी का मार्च अनुबंध एमसीएक्स पर बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में 478 रुपये यानी एक फीसदी की तेजी के साथ 48,376 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान चांदी 48,589 रुपये प्रति किलो तक उछली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव
वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर शुक्रवार को सोने का मार्च अनुबंध 25.45 डॉलर यानी 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 1,645.95 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान सोने को भाव 1,651.85 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि फरवरी 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी का मार्च अनुबंध कॉमेक्स पर 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 18.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications