नई दिल्ली, अगस्त 26। कई म्यूचुअल फंड कंपनियां बच्चों के लिए विशेष स्कीम चलाती हैं। इन स्कीम ने काफी रिटर्न दिया है। अगर इन म्यूचुअल फंड स्कीम का बच्चों के लिए सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो उनके नौकरी लायक होने के पहले ही करोड़पति बनाया जा सकता है। बच्चों के लिए खास इन म्यूचअल फंड स्कीमों पर अगर नजर डाली जाए तो इन्होंने जहां एक साल में 50 फीसदी तक रिटर्न दिया है, वहीं 5 साल में औसतन 15 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
जानिए कैसे बनेंगे बच्चे करोड़पति
इन म्यूचुअल फंड स्कीमों ने लम्बे समय में औसतन साल में 15 फीसद तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर मान लिया जाए कि 12 फीसदी ही रिटर्न औसतन हर साल मिलेगा तो बच्चे नौकरी मिलने की उम्र यानी 25 साल में आराम से करोड़पति हो जाएंगे। इसके लिए आपको केवल 5000 रुपये महीने (म्यूचुअल फंड सिप) का ही निवेश करना होगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बालिग (18 साल) होते ही करोड़पति हो जाए, तो आपको हर माह करीब 13000 रुपये का निवेश करना होगा। यह निवेश बच्चे के नाम पर या अपने नाम पर किया जा सकता है।
आइये जानते हैं कि वो कौन सी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जो बच्चों को करोड़पति बना सकती हैं। इसके अलावा जानें वित्तीय बाजार के जानकारों की राय।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए पहली म्यूचुअल फंड स्कीम
यूटीआई सीसीएफ- निवेश योजना म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 51.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए दूसरी म्यूचुअल फंड स्कीम
टाटा यंग सिटिजन म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 51.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए तीसरी म्यूचुअल फंड स्कीम
एचडीएफसी चिल्ड्रेन गिफ्ट इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 41.23 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए चौथी म्यूचुअल फंड स्कीम
एक्सिस चिल्ड्रेन्स गिफ्ट म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 36.31 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए पांचवीं म्यूचुअल फंड स्कीम
एलआईसी एमएफ चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 32.78 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए छठी म्यूचुअल फंड स्कीम
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 26.02 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
ये हैं बच्चों के नाम निवेश के लिए सातवीं म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन बेनिफिट म्यूचुअल फंड स्कीम ने 1 साल में 23.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। 25 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
जानिए वित्तीय बाजार के जानकार की राय
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि बच्चों के कई म्यूचुअल फंड कंपनियां विशेष स्कीम चलाती हैं। इनमें अगर लम्बे समय तक यानी 15 साल से लेकर 20 साल तक निवेश किया जाए, तो बच्चों के लिए बहुत बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। इनके अनुसार म्यूचुअल फंड में निवेश जितना लम्बे समय तक रहेगा, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसलिए बच्चे के जन्म पर ही अगर निवेश शुरू किया जाए, तो बच्चे के 18 साल से लेकर 25 साल तक होने पर उसे आराम से करोड़पति तक बनाया जा सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
