सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। आज सोमवार को सोने-चांदी में थोड़ी चमक देखी गई है। तेजी के बाद भी सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिली। आज सोमवार को सोने-चांदी में थोड़ी चमक देखी गई है। तेजी के बाद भी सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। शुक्रवार को 22 जनवरी को सोना 48943 पर बंद हुआ था। आज 25 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49186 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 230 रु की तेजी के साथ 49416 रुपये पर बंद हुआ।

बात करें चांदी कि तो 22 जनवरी को चांदी 65792 पर बंद हुई थी। वहीं आज 25 जनवरी को जबकि चांदी के भाव में 615 रुपये प्रति किलो की उछाल देखी गई है। जबकि शाम को 296 रु की तेजी के साथ 66703 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48989 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45054 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36890 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66407 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी हुई महंगी
सोने के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। हालांकि, चांदी के वायदा भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:21 बजे फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 46 रुपये यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 49,094 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 49,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 70 रुपये यानी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 49,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:22 बजे मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 84 रुपये यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 66,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications