नई दिल्ली, अगस्त 1। भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेटा, रिसर्च और एनालिटिक्स फर्म प्रोपइक्विटी द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2021 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून में हाउसिंग सेल्स में 58% की भारी गिरावट आई है। अप्रैल और मई में कोविड-19 की दूसरी लहर का देश में हाउसिंग सेल्स पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। भारत के प्रमुख शहरों में कड़े लॉकडाउन ने हाउसिंग सेल्स को प्रभावित किया, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान घरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था और होम लोन मिलने की रफ्तार धीमी थी।
किन शहरों में कितनी गिरावट
बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, एमएमआर, एनसीआर और पुणे ऐसे शहर हैं जहां 2021 की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में हाउसिंग सेल्स में क्रमशः 55%, 59%, 49%, 57%, 63%, 43% और 62% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा हाउसिंग यूनिट्स की नई सप्लाई या नई लॉन्च भी इसी अवधि में 54% घटकर 34,053 इकाई रह गयी। पहली तिमाही में नयी लॉन्च यूनिट्स 74,196 इकाई रही थी।
नये लॉन्च कहां घटे
देश के लगभग सभी बड़े शहरों में नयी हाउसिंग यूनिट्स की लॉन्चिंग में भी गिरावट आई है। पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, एमएमआर, एनसीआर और पुणे में नयी लॉन्चिंग में क्रमश: 65%, 66 %, 65%, 30%, 52%, 55% और 38% की गिरावट आई। हालांकि 2020 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2021 की दूसरी तिमाही में भारत के शीर्ष 7 शहरों में आवास इकाइयों की बिक्री 51% बढ़ी है। इस दौरान हाउसिंग सेल्स 29942 यूनिट्स से बढ़ कर 45,208 यूनिट्स हो गयी। बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, एमएमआर, एनसीआर और पुणे में घरों की बिक्री में क्रमश: 33%, 65%, 138%, 14%, 38%, 98% और 39% की उछाल देखी गई।
अनसोल्ड यूनिट्स भी घटी
पहली तिमाही में घरों की बिक्री 108420 यूनिट्स से गिर कर दूसरी तिमाही में 45,208 यूनिट्स रह गयी। हालांकि अनसोल्ड यूनिट्स की संख्या 745597 इकाई से 1 फीसदी गिर कर 734442 इकाई रह गयी। नये लॉन्च 74,196 यूनिट्स से गिर कर 34,053 यूनिट्स रह गए। भारत की आईटी राजधानी बेंगलुरु में 2021 की दूसरी तिमाही में घरेलू बिक्री 55% की गिरावट के साथ 5,487 यूनिट्स रह गयी। यहां नए लॉन्च 65% घटकर 3,203 यूनिट रह गए। चेन्नई में घरेलू बिक्री में 59% की गिरावट आई और नए लॉन्च 66% घटकर 1,440 इकाई रह गए। हैदराबाद में बिक्री 49% की कमी के साथ 1,603 यूनिट्स रह गयी, जबकि नए लॉन्च 65% घटकर 5,016 इकाई रह गए।
जानिए बाकी शहरों का हाल
कोलकाता में 2021 की दूसरी तिमाही में घरेलू बिक्री 63% की गिरावट के साथ 1,603 यूनिट्स रह गयी, जबकि नए लॉन्च 30 फीसदी घटकर 1,111 इकाई रह गए। एमएमआर (मुंबई महानगर क्षेत्र) दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री में 63% की कमी के साथ 15,562 इकाई रह गयी, जबकि नए लॉन्च 52% घटकर 11,515 इकाई रह गए। दिल्ली एनसीआर में 2021 की दूसरी तिमाही में घरेलू बिक्री और नए लॉन्च दोनों में क्रमशः 43% और 55% घटे। आखिर में बात करें पुणे की तो वहां बिक्री में 58% की गिरावट देखी गई और नये लॉन्च 54% की कमी के साथ 34,053 इकाई रह गए।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications