नई दिल्ली, जुलाई 05। अगर आप हाल-फिलहाल सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा आपको सस्ता घर खरीदने का मौका दे रहा है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा प्रॉपर्टी का एक मेगा ई-ऑक्शन लेकर आ रहा है। इस ई-मेगा ऑक्शन में पार्टिसिपेट करके आप अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। चलिए हम आपको इस ई-ऑक्शन के की पूरी डिटेल्स बताते हैं।
ट्विटर पर दी जानकारी
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैडल से इस मेगा ऑक्शन के बारे में जानकारी साझा की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अब ड्रीम प्रॉपर्टी का सपना होगा पूरा। बैंक ऑफ बड़ौदा मेगा ई-ऑक्शन में हिस्सा लें और अपने घर के सपनों को पूरा करे। बैंक ने लोगों को कम दामों में अच्छी प्रॉपर्टी देने का दावा किया है।
यह है घर खरीदने की बेस्ट डील
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि इस ई-ऑक्शन में लोगों को को सस्ते में बेस्ट डील मिल सकती है। बैंक ने ऑक्शन के बारे में ऑफिशियली अनाउंस करते हुए कहा है कि यदि आप घर तलाश कर रहें हैं तो यही मौका है जब आप बेस्ट प्रापर्टी को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आप, आज 5 जुलाई 2022 को ई-ऑक्शन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। आज से आपको अपना मनपसंद घर को लॉक करने का पूरा मौका मिलेगा।
कौन सी प्रॉपर्टी होंगी ऑक्शन
हम सब को मालुम है कि बहुत सारे लोग बैंक से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन लेते हैं। लेकिन कुछ लोग किन्ही कारणों से समय पर अपना लोन नहीं चुका पाते हैं। ऐसे लोगों के जमीन, घर या प्लॉट बैंक के द्वारा कब्जे में ले लिया जाता है। बैंक अपना पैसा निकालने के लिए समय-समय पर इन प्रॉपर्टी की नीलामी करते रहते है। इस तरह की प्रॉपर्टी खरीदना हमेशा से ही फायदेमंद होता हैं। ऑक्शन में प्रॉपर्टी बाजार से सस्ते दाम में मिल जाती हैं।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications