नई दिल्ली, जुलाई 27। कभी कभी किस्मत भी गजब का खेल खेलती है। लोगों को सड़क पर ले आती है तो कभी किसी को सड़क से उठा कर महल में पहुंचा देती है। केरल के मंजेश्वर में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। वहां एक परिवार का घर बिकने वाला था, मगर उनकी किस्मत चमक गयी और उनके पास 1 करोड़ रु का इंतजाम हो गया। आगे जानते हैं इस परिवार की कहानी।
क्या है पूरा मामला
केरल के एक 50 वर्षीय व्यक्ति कर्ज चुकाने के लिए अपना घर बेचने वाले थे। मगर प्रस्तावित बिक्री से दो घंटे पहले उन्होंने 1 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। ये कहानी है मोहम्मद बावा की, जो एक चित्रकार हैं। बीते सोमवार को अपने 2,000 वर्ग फुट के घर की बिक्री के लिए टोकन एडवांस लेने ही वाले थे। मगर उससे पहले उन्होंने जैकपॉट जीत लिया। उनका मकान आठ महीने पहले बना था।
किराये के मकान में शिफ्ट होने का प्लान
बावा कहते हैं कि वे और उनका परिवार अपनी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों के साथ अपनी एकमात्र संपत्ति बेचने के बाद किराए के घर में जाने वाले थे। वे ये फैसला कर चुके थे। बावा और उनकी पत्नी एनी के पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। असल में बेटियों की शादी और अपना बनाने के बाद, बावा कर्ज के जाल में फंस गये थे।
50 लाख रुपये का कर्ज
मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, उन पर बैंकों और रिश्तेदारों का 50 लाख रुपये बकाया था। असल में उन्होंने अपने बेटे निजामुदीन को कतर भेजने के लिए पैसे भी उधार लिए थे। बावा होसंगडी में एक एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदते रहे। वे इस उम्मीद से टिकट खरीद रहे थे कि वे जैकपॉट जीत जाएंगे और आखिर मे यही हुआ। मगर उनके बुरे समय में उनका कोई दोस्त या सहयोगी उनके पास नहीं आया।
40 लाख रु में बिकता मकान
कोझीकोड निवासी अपने सपनों के घर को 40 लाख रुपये में बेचने को तैयार थे। फिर वे किराए के घर में रहने वाले थे। मगर उन्होंने जैकपॉट जीत लिया। बावा को पता चला कि उन्होंने जैकपॉट जीता है तो उनकी खुशी का कोई ठिकान नहीं रहा। टैक्स के बाद उन्हें करीब 63 लाख रुपये मिलेंगे। शाम 5 बजे, रियल एस्टेट ब्रोकर उनका घर खरीदने के लिए पार्टी के साथ उनके घर पर आये, लेकिन बावा ने घर बेचने से मना कर दिया।
कैसा रहा था वो दिन
बीते रविवार दोपहर करीब 1 बजे बावा और उनका परिवार अपने घर के खरीदार का इंतजार कर रहा था। तभी बावा घर से बाहर निकले। उन्होंने केरल सरकार की फिफ्टी-फिफ्टी लॉटरी के चार टिकट खरीदे। वे पिछले चार महीनों से लॉटरी खरीद रहे थे, इस उम्मीद के साथ कि किस्मत उनके दुख को खत्म कर देगी। फिर दोपहर 3 बजे लॉट निकाला गया और बावा को पता चला कि उसने जैकपॉट जीते हैं। पिछले चार महीनों से बावा का परिवार बहुत तनाव में था। वे अपने कर्ज नहीं चुका सकते थे क्योंकि उनकी इनकम बहुत कम है। मगर अब उनकी किस्मत बदल गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications