Hormuz Strait Update: होर्मुज स्ट्रेट, जो विश्व के सबसे रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है, एक बार फिर वैश्विक ध्यान का केंद्र बन गया है। यह मार्ग दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल के परिवहन का जिम्मा उठाता है और इसके नियंत्रण को लेकर हमेशा से भू-राजनीतिक तनाव रहा है। अब ईरान ने इस मार्ग पर अपना नियंत्रण मजबूत करने के लिए नया "Hormuz Management Plan" लागू करने का निर्णय लिया है।

ईरानी Parliament Security Committee द्वारा मंजूर किए गए इस नए प्लान के तहत Hormuz Strait से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरानी करेंसी यानी कि 'Rial' में टोल का भुगतान करना होगा। साथ ही, जहाजों की सुरक्षा, समुद्री निगरानी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। बता दें कि ईरान ने इस कदम को कानूनी रूप देने के लिए औमान (Oman) के साथ मिलकर एक फ्रेमवर्क (Framework) बनाने की योजना बनाई है, जिससे यह मार्ग दोनों देशों के नियंत्रण में रहेगा।
अमेरिका और इजराइल पर रोक-
सबसे विवादास्पद पहलू यह है कि इस योजना के तहत अमेरिका और इजराइल के जहाजों को होर्मुज से गुजरने से पूरी तरह रोका जाएगा। इसके अलावा, उन देशों के जहाजों पर भी पाबंदी बढ़ाई जाएगी, जो ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध (Economic Sanctions) में शामिल हैं। इसे स्पष्ट रूप से एक रणनीतिक और राजनीतिक कदम माना जा रहा है। ईरान के इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुरंत हलचल मचा दी है।
अमेरिका की कड़ी चेतावनी-
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social' पर चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य व्यापार के लिए खुला नहीं, तो अमेरिका सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने ईरानी पावर प्लांट्स (Power Plants), तेल कुएँ (Oil Wells) और खर्ग द्वीप (Kharg Island) को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी।
वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर प्रभाव-
विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की लाइफलाइन है। अगर ईरान यहाँ टोल वसूलना शुरू करता है या लंबे समय तक मार्ग को रोकता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़त हो सकती है। वैश्विक बाजार अस्थिर हो सकते हैं। LPG और LNG जैसी ऊर्जा आपूर्ति में गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। साथ ही, अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं होती, तो पहले से जारी तनाव और भी गहरा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications