नई दिल्ली, अक्टूबर 3। यदि आप नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं और आपके पास कार खरीदने के लिए अभी पैसे नहीं हैं तो आपको अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप शोरूम जाकर कार को लेकर घर आ सकते है और इस कार के पैसे का भुगतान आपको आने वाले साल करना होगा। ये शानदार ऑफर एक कार कंपनी (होंडा कार्स इंडिया) ने निकाला हैं। इससे कंपनी को कार की बिक्री बढ़ने की उम्मीद हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में सारी जानकारी।
ऑफर इस कंपनी ने निकाला
ये जो ऑफर निकाला गया हैं ये ऑफर होंडा कार्स इंडिया की तरफ से निकाला गया हैं कंपनी ने एक ऑफर पेश किया हैं जिसका नाम ड्राइव इन 2022, पे इन 2023 हैं। इस ऑफर के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। अभी केवल ये ऑफर कंपनी ने होंडा अमेज और होंडा सिटी कार के सारे वेरिएंट के लिए निकाला है। अब कस्टमर्स के पास ड्राइव इन 2022, पे इन 2023 स्कीम का फायदा उठाने का विकल्प होगा। इससे ग्राहक 2022 में होंडा कार खरीद सकेंगे और उनके भुगतान आने वाले वर्ष यानी 2023 से नियमित ईएमआई का भुगतान कर सकेंगे।
फायदा उठाया जा सकता हैं 31 तारीख तक
कम्पनी की तरफ से ये जो ऑफर पेश किया गया हैं इसका लाभ ग्राहक 31 अक्टूबर तक उठा सकते है। इस ऑफर में ग्राहक को पहले तीन महीने में कोई पैसा नहीं देना होगा। वही यह कार आपको ऑन-रोड कीमत का 85 प्रतिशत फाइनेंस के लिए उपलब्ध होगा। आपकी ईएमआई चौथे महीने से शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद हैं कि इस फेस्टिव सीजन में उनकी कारों की बिक्री बढ़ेगी।
आसान बनाया कार खरीद को
कंपनी के अनुसार, इस ऑफर से कंपनी लोगों के लिए कार खरीदना बेहद आसान बना रही हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कार खरीदना चाहते हैं मगर उनके पास अभी पैसे नहीं है तो वो लोग इस ऑफर की मदद से अभी कार खरीद सकते हैं और अपने सबसे को पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
