नयी दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से शुरू किए गए लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद से कार कंपनियां अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए हर महीने ढेरों ऑफर पेश कर रही हैं। इसका कार कंपनियों को फायदा भी मिला है। मारुति सहित सभी कार कंपनियों की सेल्स बढ़ी है। हालांकि कुछ कंपनियों की सेल्स कोरोना संकट से पहले के लेवल पर नहीं पहुंची है। मगर कार कंपनियां हार नहीं मान रहीं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जोरदार ऑफर्स दे रही हैं। इन्हीं में होंडा कार्स इंडिया ने सितंबर ऑफर पेश किया है, जिसमें आप इसकी दमदार कारों पर 2.5 लाख रु तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। लेटेस्ट ऑफ़र में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनेफिट और ब्रांड के लाइन-अप में चुनिंदा मॉडलों पर उपलब्ध अन्य स्पेशल पैकेज शामिल हैं। आइए जानते हैं इस डिस्काउंट के बारे में विस्तार से।
किन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
होंडा अपनी जिन कारों पर शानदार ऑफर लेकर आई है उनमें उन मॉडलों में अमेज़, डब्ल्यूआर-वी और सिविक शामिल हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अधिकतम 2.5 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन से मॉडल पर कितने और कौन-कौन से बेनेफिट मिल रहे हैं। आपको ये कारों पर डिस्काउंट ऑनलाइन या भारत में किसी भी अधिकृत डीलरशिप से खरीदारी पर मिल सकता है। ये ऑफर सीमित समय के लिए है। 30 सितंबर 2020 तक की गई खरीदारी पर इसका लाभ मिल सकता है।
होंडा अमेज पर बचाएं 27000 रु
होंडा अमेज़ के सभी वेरिएंट पर 27,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। जो ग्राहक नई अमेज़ के लिए अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, उन्हें चौथे और पांचवें वर्ष के लिए 12,000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा उन्हें 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। एक विकल्प ये है कि यदि आप एक्सचेंज न करना चाहें तो आपको चौथे और पांचवें वर्ष के लिए एक्सटेंडेड वारंटी की पेशकश की जाएगी और 3,000 रुपये तक की नकद छूट भी मिलेगी।
डब्ल्यूआर-वी पर सीधा कैश डिस्काउंट
डब्ल्यूआर-वी को हाल ही में बीएस-6 स्टैंडर्ड पर अपडेट किया गया है। इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ पेश किया जा रहा है। डब्ल्यूआर-वी के सभी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। होंडा डब्ल्यूआर-वी को कुल चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इस एसयूवी की कीमतें 8.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जो इसके टॉप-मॉडल डीजल के लिए 10.99 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम (दिल्ली) हैं।
होंडा सिविक पर सीधे बचाएं 2.5 लाख रु
होंडा सिविक को हाल ही में कंपनी ने नए बीएस-6 डीजल इंजन के रूप में अपडेट किया है। सिविक के डीजल मॉडल पर आपको इस महीने में सबसे ज्यादा बेनेफिट मिल सकता है। होंडा इसके डीजल वेरिएंट्स पर 2.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं पेट्रोल मॉडल को 1 लाख रुपये तक की नकद छूट के साथ बेचा जा रहा है।
इन मॉडलों पर कोई डिस्काउंट नहीं
होंडा के अन्य मॉडल जैसे जैज़, पुरानी और नई जनरेशन सिटी और सीआर-वी पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है। होंडा ने हाल ही में घोषणा की कि वह भारतीय बाजार में न्यू-जेन मॉडल के साथ फोर्थ जेन सिटी को बेचना जारी रखेगी। पुरानी जनरेशन सिटी केवल 2 वेरिएंट में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications