नई दिल्ली, सितंबर 24। बोनस शब्द सुनते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ने लगती है. लगभग सभी कर्मचारियों में बोनस को लेकर बेहद उत्साह रहता है और वो इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन, सोचिए कि उन्हें अच्छा बोनस मिल जाए और उनके खुशी मनाने से पहले ही कंपनी पैसे वापस मांगने लगे, तो उनकी क्या हालत होगी. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जापानी ऑटोमेकर कंपनी होंडा के कर्मचारियों के साथ. कंपनी ने पहले कर्मचारियों को बोनस देकर खुश किया और अब उन्हें बोनस के पैसे वापस करने का आदेश दे दिया गया है. चलिए पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

अकाउंट में मिली ज्यादा बोनस राशि
जिन कर्मचारियों को ये बड़ा झटका लगा है, उनके अकाउंट में कंपनी ने बोनस की राशि डाली थी. ये कर्मचारी अमेरिका के ओहियो स्टेट के मैरिसविले शहर में स्थित कंपनी की फैक्टरी में काम करते हैं. कंपनी ने कर्मचारियों को हाल ही में एक मेमो भेजकर कहा है कि आपको ओवरपेड बोनस भेजा गया है, अतिरिक्त राशि को आपको वापस करना होगा. इन कर्मचारियों के खाते में इस्टीमेटेड बोनस से ज्यदा रकम मिल गई थी।
कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा मिली हिदायत
बिजनेस टुडे के एक रिपोर्ट के इस मेमो के मिलने के बाद से होंडा की इस फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी बेहद असमंजस में हैं. होंडा की ओर से कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि उन्हें यह ओवरपेड बोनस जल्द से जल्द वापस करना होगा. इसके साथ ही अगर कोई भी कर्मचारी इस मेमो की अनदेखी करते हैं या फिर इसका जबाव नहीं देते हैं, तो फिर ऐसी स्थिति में उन्हें मिलने वाले मासिक वेतन से बोनस की अतिरिक्त रकम स्वतः कट जाएगी.
रिपोर्ट के में दी गई जानकारी के अनुसार होंडा के एक प्रवक्ता ने ईमेल बयान में कहा कि कर्मचारी मुआवजे से संबंधित मामले संवेदनशील हैं और वे अपने सहयोगियों पर किसी भी प्रभाव को कम करने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं.
होंडा के कर्मचारियों के लिए मुश्किल घड़ी
होंडा कंपनी की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में कंपनी मोटर्स ने अपने एसोसिएट्स को बोनस वेतन सेंड किया था। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को ओवरपेमेंट हो आ गया था. जिसके बाद कंपनी ने यह फरमान जारी किया है। इस आदेश के बाद कर्चारियों की मुश्किले बढ़ सकती है। कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि धनवापसी उनके परिवार के लिए कठिन साबित होगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
