नई दिल्ली, फरवरी 23। होंडा बाइकों की कीमत 65,901 रुपये से शुरू होती है। होंडा भारत में 20 नए मॉडल पेश करती है जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक एसपी 125, एक्टिवा 6जी और शाइन हैं। होंडा की आने वाली बाइक्स में पीसीएक्स 125, सीबीआर300आर और सीबी1000आर शामिल हैं। होंडा की सबसे महंगी बाइक गोल्डविंग है, जिसकी कीमत 37,85,007 रुपये है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया होंडा मोटर कंपनी की 100 प्रतिशत भारतीय सब्सिडरी कंपनी है। 1999 में स्थापित, होंडा दोनों कंपनियों के अलग होने से पहले हीरो मोटोकॉर्प की पूर्व भागीदार रही है। यदि आप इसकी कोई बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक करें।
होंडा मोटरसाइकिलों की नयी प्राइस लिस्ट :
होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा सीडी110 ड्रीम : शुरुआती कीमत 65901 रु
- होंडा लिवो : शुरुआती कीमत 72,845 लाख रु
- होंडा शाइन : शुरुआती कीमत 74733 रु
- होंडा एसपी 125 : शुरुआती कीमत 79712 रु
1.50 लाख रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा यूनिकॉर्न : शुरुआती कीमत 101,027 रु
- होंडा एक्स-ब्लेड : शुरुआती कीमत 112,493 रु
- होंडा हॉर्नेट 2.0 : शुरुआती कीमत 133,252 रु
- होंडा सीबी200एक्स : शुरुआती कीमत 146,310 रु
2 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- होंडा एचनेस सीबी350 : शुरुआती कीमत 192,619 रु
- होंडा सीबी350आरएस : शुरुआती कीमत 198,042 रु
9 लाख रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा सीबी300आर : शुरुआती कीमत 277,258 रु
- होंडा सीबी500एक्स : शुरुआती कीमत 680,767 रु
- होंडा सीबी650आर : शुरुआती कीमत 8,68,241 रु
- होंडा सीबीआर 650 आर : शुरुआती कीमत 894,776 रु
होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा अफ्रीका ट्विन : शुरुआती कीमत 1597,940 रु
- होंडा गोल्डविंग : शुरुआती कीमत 37,85,007 रु
होंडा के स्कूटर और उनकी कीमत :
- होंडा डियो : शुरुआती कीमत 68897 रु
- होंडा एक्टिवा 6जी : शुरुआती कीमत 70950 रु
- होंडा एक्टिवा 125 : शुरुआती कीमत 75,375 रु
- होंडा ग्रेजिया : शुरुआती कीमत 78,790 रु
होंडा के आने वाली बाइक और उनकी अनुमानित कीमत :
- होंडा पीसीएक्स 125 (स्कूटर) : 85000 रु
- होंडा सीबीआर300आर : 2 लाख रु
- होंडा सीबीआर500आर : 4.45 लाख रु
- होंडा सीबी500एफ : 4.80 लाख रु
होंडा की आने वाली महंगी बाइकें और उनकी अनुमानित कीमत :
- होंडा सीबी1000आर : 15 लाख रु
- होंडा सीबीआर1000आरआर-आर फायरब्लेड : 17 लाख रु
होंडा मोटरसाइकिलों की विशेषता
होंडा मोटरसाइकिल को उनकी हैंडलिंग, इनोवेशन और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। कंपनी स्कूटरों की एक्टिवा रेंज के माध्यम से भारत में स्कूटर सेगमेंट में प्रमुख कंपनी बन गयी है। होंडा अपनी चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के माध्यम से भारत में दोपहिया वाहनों की एक बड़ी रेंज तैयार करती है, जो गुरुग्राम में मानेसर, राजस्थान में टपुकारा, कर्नाटक में नरसापुरा और गुजरात में नई विट्ठलपुर में मौजूद हैं। हीरो मोटोकॉर्प के बाद होंडा भारत की दूसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। होंडा वर्तमान में 110 - 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट, 110 - 180 सीसी मास मार्केट मोटरसाइकिल, 250 सीसी और उससे अधिक प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में मौजूद है। होंडा ने नये लॉन्च के साथ कई तरह की और भी बाइकों को पेश करने की योजना बनाई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications