
Honda Latest Price List : होंडा बाइकों की कीमत 71,306 रुपये से शुरू होती है। होंडा ने बाइक और स्कूटर के भारत में 22 नए मॉडल पेश किए हैं जिनमें एक्टिवा 6जी, एसपी 125 और शाइन सबसे लोकप्रिय बाइक हैं। होंडा की अपकमिंग बाइक्स में सीबी350 ब्रिगेड, एक्सएल750 ट्रांसैप और एक्टिवा 7जी शामिल हैं। होंडा की सबसे महंगी बाइक गोल्डविंग है, जिसकी कीमत 39,88,635 रुपए है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया होंडा मोटर कंपनी की 100 प्रतिशत भारतीय सहायक कंपनी है। 1999 में स्थापित, होंडा दोनों कंपनियों के अलग होने से पहले हीरो मोटोकॉर्प की पूर्व भागीदार थी। होंडा मोटरसाइकिल अपनी हैंडलिंग, इनोवेशन और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। होंडा स्कूटर की एक्टिवा रेंज के जरिए भारत में स्कूटर सेगमेंट में प्रमुख कंपनी है। होंडा के अपने चार प्रोडक्शन प्लांट हैं, जिनमें गुड़गांव में मानेसर, राजस्थान में टपुकारा, कर्नाटक में नरसापुरा और गुजरात में नई विट्ठलपुर यूनिट शामिल हैं। यदि आपका इरादा इसकी नयी बाइक या स्कूटर खरीदने का है तो पहले कंपनी की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें।
होंडा मोटरसाइकिलों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा सीडी110 ड्रीम : शुरुआती कीमत 71306 रु
- होंडा लिवो : शुरुआती कीमत 75658 रु
- होंडा शाइन : शुरुआती कीमत 77999 रु
- होंडा एसपी 125 : शुरुआती कीमत 83085 रु
1.50 लाख रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा यूनिकॉर्न : शुरुआती कीमत 1.04 लाख रु
- होंडा एक्स-ब्लेड : शुरुआती कीमत 1.15 लाख रु
- होंडा हॉर्नेट 2.0 : शुरुआती कीमत 1.36 लाख रु
- होंडा सीबी200एक्स : शुरुआती कीमत 1.48 लाख रु
2.26 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- होंडा एचनेस सीबी350 : शुरुआती कीमत 2 लाख रु
- होंडा सीबी350आरएस : शुरुआती कीमत 2.05 लाख रु
- होंडा सीबी300एफ : शुरुआती कीमत 2.26 लाख रु
10 लाख रु से सस्ती मोटरसाइकिलें :
- होंडा सीबी300आर : शुरुआती कीमत 2.77 लाख रु
- होंडा सीबी500एक्स : शुरुआती कीमत 5.80 लाख रु
- होंडा सीबी650आर : शुरुआती कीमत 9.14 लाख रु
- होंडा सीबीआर 650 आर : शुरुआती कीमत 9.34 लाख रु
होंडा की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें :
- होंडा अफ्रीका ट्विन : शुरुआती कीमत 16.01 लाख रु
- होंडा सीबीआर1000आरआर-आर फायरब्लेड : 23.72 लाख रु
- होंडा गोल्डविंग : शुरुआती कीमत 39.88 लाख रु
होंडा के स्कूटर और उनकी कीमत :
- होंडा डियो : शुरुआती कीमत 71501 रु
- होंडा एक्टिवा 6जी : शुरुआती कीमत 73662 रु
- होंडा एक्टिवा 125 : शुरुआती कीमत 78395 रु
- होंडा ग्रेजिया : शुरुआती कीमत 82397 रु
होंडा की सेल्स
होंडा मोटरसाइकिल ने दिसंबर 2022 में 2,50,171 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जिसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू बाजार में 2,33,151 इकाइयां रिटेल बिक्री की रहीं, बाकी 17,020 इकाइयां अन्य देशों को निर्यात की गईं। पिछले साल इसी अवधि में होंडा की बिक्री का आंकड़ा 2,23,621 इकाई रहा था। दिसंबर 2021 में, कंपनी की घरेलू बिक्री और निर्यात क्रमशः 2,10,612 और 13,009 इकाई थी। लेकिन, नवंबर के मुकाबले दिसंबर 2022 में इसकी बिक्री में 32.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आई।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications