नई दिल्ली, सितंबर 6। होंडा कार्स इंडिया और रेनॉल्ट इंडिया ने सितंबर 2021 में अपने ग्राहकों के लिए छूट और बेनेफिट की घोषणा की है। यदि आप इस महीने एक नई होंडा या रेनॉल्ट कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको 1.05 लाख रु तक की बचत हो सकती है। पहले बात करते हैं कि होंडा की, जो चौथी और पांचवीं जनरेशन की सिटी, जैज, डब्ल्यूआर-वी और हाल ही में अपडेट की गई अमेज बेचती है। यदि आप अमेज के पुराने मॉडल से काम चला सकते हैं तो आपको और भी अच्छी डील मिलेगी।
होंडा अमेज 2021
अपडेटेड 2021 होंडा अमेज को 17 अगस्त को लॉन्च किया गया था। आने वाले त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, नई अमेज को 18,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ बेचा जा रहा है। नई अमेज फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट पर होंडा 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।
होंडा अमेज 2020
अगर आप 2020 मॉडल ईयर अमेज खरीदें तो आप 57,044 रुपये तक बचा सकते हैं। 2020 अमेज़ के वीएमटी और वीएक्सएमटी पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहक 10,000 रुपये की एक्सचेंज छूट, 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप या तो 5,000 रुपये की नकद छूट या 5,998 रुपये तक की एफओसी एक्सेसरीज़ का विकल्प चुन सकते हैं।
एसएमटी वेरिएंट
अमेज के एसएमटी वैरिएंट पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये, लॉयल्टी बोनस 5,000 रुपये और एक्सचेंज बोनस 9,000 रुपये का है। साथ ही 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट है। अमेज एस एमटी पर आप 20 हजार रु की नकद छूट या 24,044 रुपये की एफओसी एक्सेसरीज ले सकते हैं।
होंडा सिटी 5वीं जनरेशन
सितंबर 2021 में होंडा 5वीं जेन सिटी पर 37,708 रुपये तक की छूट और बेनेफिट दे रही है। सिटी के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहक 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑन एक्सचेंज, 5,000 रुपये की लॉयल्टी बोनस, 9,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक इस कार पर 10,000 रुपये की नकद छूट या 10,708 रुपये तक के एफओसी एक्सेसरीज पैकेज का विकल्प चुन सकते हैं।
होंडा सिटी चौथी जनरेशन
होंडा सितंबर 2021 में चौथी जनरेशन होंडा सिटी सेडान पर 22,000 रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। इनमें 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। यह बेनेफिट सभी पेट्रोल ग्रेड मॉडल पर दिया जा रहा है। नई होंडा डब्लूआर-वी खरीदने के इच्छुक ग्राहक सितंबर 2021 में इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट पर 39,998 रुपये तक के बेनेफिट ले सकते हैं। इसी तरह होंडा जैज पर आप 39,947 रु तक की बचत कर सकते हैं।
रेनॉल्ट के ऑफर
रेनॉल्ट ने भारत में 10 साल पूरे किए हैं। इसी अवसर कंपनी ने कई ऑफर पेश किए हैं। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में चुनिंदा वेरिएंट पर 80,000 रु तक के बेनेफिट दे रही है। वहीं 10 सितंबर 2021 तक रेनॉल्ट महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा राज्यों में ग्राहकों के लिए विशिष्ट ऑफ़र चला रही है। ये ऑफ़र गणेश चतुर्थी के अवसर पर पेश किए गए हैं। इन राज्यों में मिल रहे ऑफ़र के तहत 1.05 लाख रु तक के बेनेफिट मिलेंगे, जिनमें 65,000 रु तक के स्पेशल लॉयल्टी बेनेफिट, नकद ऑफ़र, और आर.ई.एलआई.वी.ई स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत 10,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट शामिल हैं।
जानिए बाकी ऑफर
कंपनी ने कैश ऑफर्स, लॉयल्टी बोनस आदि के अलावा बाय नाउ, पे इन 2022 स्कीम भी पेश की है। यह ऑफर लोगों को भारत में एक नई रेनॉल्ट कार खरीदने और छह महीने के बाद ईएमआई का भुगतान शुरू करने की सुविधा देगा। यह ऑफर रेनॉल्ट की क्विड, ट्राइबर और काइगर पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications