नई दिल्ली, फरवरी 22। होंडा की कारें भारत में काफी पसंद की जाती हैं। नयी कार कंपनी किआ भी बहुत कम समय में अपने चुनिंदा मॉडलों के जरिए भारत में अपने कदम जमाने में कामयाब रही है। हम यहां आपको इन दोनों कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट बताएंगे। पहले बात करते हैं होंडा की जिसकी कारों की कीमत 6.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका सबसे महंगा मॉडल ऑल न्यू सिटी है, जिसक कीमत 11.26 लाख रुपये से शुरू होती है। होंडा भारत में 5 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें सेडान कैटेगरी में 2 कार, हैचबैक कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार शामिल है। होंडा की दो नयी कारें भारत में आने वाली भी हैं। इनमें न्यू जैज और एचआर-वी शामिल हैं। आगे चेक करें दोनों कंपनियों की प्राइस लिस्ट।
किआ की कारों की डिटेल
किआ की कारो की कीमत 6.95 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका सबसे सस्ता मॉडल सोनेट है और सबसे महंगा मॉडल कार्निवल है, जिसकी कीमत 25.48 लाख रुपये से शुरू होती है। किआ भारत में 4 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 2 कार, एमयूवी कैटेगरी में 1 कार और कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार शामिल है। किआ मोटर्स कॉर्पोरेशन, जिसे किआ मोटर्स के नाम से भी जाना जाता है, एक दक्षिण कोरिया स्थित ऑटोमोबाइल निर्माता है। कंपनी का वैश्विक मुख्यालय सियोल में स्थित है।
होंडा की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
ये हैं होंडा की 9 लाख रु तक की कारें :
- होंडा अमेज : शुरुआती कीमत 6.41 लाख रुपये
- होंडा जैज : शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये
- होंडा डब्लूआर-वी : शुरुआती कीमत 8.97 लाख रुपये
ये हैं होंडा की 9 लाख रु से अधिक की कारें :
- होंडा सिटी : शुरुआती कीमत 9.33 लाख रुपये
- होंडा ऑल न्यू सिटी : शुरुआती कीमत 11.26 लाख रुपये
होंडा की आने वाली कारें और अनुमानित कीमत :
- होंडा न्यू जैज : 8 लाख रुपये
- होंडा एचआर-वी : 12 लाख रुपये
किआ की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
- किआ सोनेट : शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये
- किआ कैरेंस : शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये
- किआ सेल्टॉस : शुरुआती कीमत 9.95 लाख रुपये
- किआ कार्निवल : शुरुआती कीमत 25.48 लाख रुपये
होंडा की कारों पर डिस्काउंट
फरवरी में होंडा की कारों पर डिस्काउंट पर मिल रहा है। इनमें होंडा सिटी (फिफ्थ जनरेशन) पर 35596 रु और जैज पर 33158 रु तक की छूट ली जा सकती है। इसी तरह होंडा डब्लूआर-वी पर इस महीने 26000 रु और होंडा सिटी (फॉर्थ जनरेशन) पर 20000 रु तक की छूट मिल रही है। अमेज पर 15000 रु तक की बचत की जा सकती है।
किआ ने बनाया रिकॉर्ड
किआ ने 2019 में भारतीय कार बाजार में प्रवेश किया था और ये तेजी से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक बन गई है। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने देश में 4 लाख से अधिक कारें बेच ली हैं। कंपनी ने 29 महीनों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे यह 4 लाख कारों की बिक्री का यह मुकाम हासिल करने वाली देश की सबसे तेज कार निर्माता कंपनी बन गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications