नई दिल्ली, अक्टूबर 06। होंडा कार की कीमत सबसे सस्ते मॉडल अमेज के लिए 6.65 लाख रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगे मॉडल सिटी हाइब्रिड ईएचईवी की कीमत 19.92 लाख रुपये से शुरू होती है। होंडा भारत में 6 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें सेडान कैटेगरी में 3 कार, हैचबैक कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 1 कार शामिल है। होंडा की भारत में 1 अपकमिंग कार एचआर-वी है। वहीं वर्तमान में भारत में कुल 5 किआ मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 3 एसयूवी और 2 एमयूवी शामिल हैं। किआ भारत में 3 कार लॉन्च करेगी। आगे चेक करें इन दोनों कंपनियों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट।
होंडा की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
ये हैं होंडा की 9 लाख रु तक की कारें :
- होंडा अमेज : शुरुआती कीमत 6.65 लाख रुपये
- होंडा जैज : शुरुआती कीमत 8.11 लाख रुपये
- होंडा डब्लूआर-वी : शुरुआती कीमत 9.25 लाख रुपये
ये हैं होंडा की 9 लाख रु से अधिक की कारें :
- होंडा सिटी : शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपये
- होंडा ऑल न्यू सिटी : शुरुआती कीमत 11.60 लाख रुपये
- होंडा सिटी हाइब्रिड ईएचईवी : शुरुआती कीमत 19.92 लाख रुपये
होंडा की आने वाली कारें और अनुमानित कीमत :
- होंडा एचआर-वी : 12 लाख रुपये
किआ की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
किआ की सस्ती कारें :
- किआ सोनेट : शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये
- किआ कैरेंस : शुरुआती कीमत 9.60 लाख रुपये
- किआ सेल्टॉस : शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये
किआ की महंगी कारें :
- किआ कार्निवल : शुरुआती कीमत 30.99 लाख रुपये
- किआ ईवी6 : शुरुआती कीमत 59.95 लाख रुपये
किआ की आने वाली कारें :
- किआ सेल्टोस 2023 : अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये
- किआ स्पोर्टेज : अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये
- किआ कार्निवल 2022 : अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये
किआ की सेल्स
सितंबर 2022 के लिए किआ इंडिया की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो इसने 25,857 यूनिट यात्री कारों की बिक्री की जो कि पिछले साल के समान महीने की तुलना में 79.05 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी पिछले महीने कुल 25,857 यात्री वाहनों की बिक्री करने में सफल रही। इस आंकड़े में सॉनेट, सेल्टोस, कैरेंस और कार्निवल की बिक्री शामिल है। यह 11,416 इकाइयों की बिक्री में वृद्धि का संकेत देता है जो कि वर्ष-दर-वर्ष 79.05 प्रतिशत की वृद्धि है। सितंबर 2021 में किआ इंडिया द्वारा बेचे गए कुल यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े 14,441 इकाई थे।
होंडा की सेल्स
पिछले महीने इसकी थोक बिक्री 6,765 इकाई से बढ़कर 8,714 इकाई रही। 28.81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वॉल्यूम बढ़ोतरी 2000 इकाइयों से कम रहा। इसका निर्यात 2,964 इकाइयों से घटकर 2,333 इकाई पर आ गया। 21.29 फीसदी की गिरावट के साथ वॉल्यूम लॉस 631 यूनिट रहा। इसकी क्यूमेलेटिव बिक्री 9,729 इकाइयों से बढ़कर 11,047 इकाई बताई गई है। 13.55 फीसदी की ग्रोथ के साथ वॉल्यूम गेन 1,318 यूनिट रहा। मासिक आधार पर बिक्री में 7,769 इकाइयों से 12.16 प्रतिशत की वृद्धि रही। वॉल्यूम गेन 945 यूनिट रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications