नयी दिल्ली। होंडा अमेज भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ब्रांडों में से एक है। होंडा अमेज का मुकाबला कई सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों से है, जिसमें मारुति डिजायर, हुंडई एक्सेंट और वोक्सवैगन जियो शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि अमेज देश में 4 लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस कार को पहली बार साल 2013 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 2018 में होंडा अमेज की सेकंड जनरेशन को पेश किया था। होंडा ने मार्च 2018 तक फर्स्ट-जेन की अमेज़ की 2.6 लाख इकाइयां बेची ली थीं, जबकि मई 2018 में लॉन्च होने के बाद से सेकंड जेन की अमेज़ की अब तक 1.4 लाख यूनिट्स बिक गई हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस कार में जो ये लोगों को इतनी पसंद आती है।
ये हैं होंडा अमेज के फीचर्स
यह कार बीएस-6 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल पावरट्रेन के साथ आती है। ट्रांसमिशन विकल्पों की बात करें तो इस कार में मैनुअल और सीवीटी (स्वचालित) ऑप्शन मिलते हैं। अब भारतीय खरीदारों को ऑटोमैटेड कार के फायदों के बारे में पता चल रहा है, इसलिए इस कार के ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन मॉडल की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। होंडा अमेज़ के संदर्भ में अमेज़ में ऑटोमैटिक यूनिट्स का हिस्सा फर्स्ट जेन में 9 फीसदी से बढ़ कर सेकंड जेन में 20 फीसदी से अधिक हो गया है।
कितनी है अमेज की कीमत
अमेज के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.17 लाख रु और डीजल वेरिएंट की कीमत 7.63 लाख रु है। कंपनी के अनुसार टियर-1 बाजारों का इसकी कुल बेची गई यूनिट्स में लगभग 44 फीसदी योगदान है, जबकि टियर-2 और 3 शहरों में अमेज की 56 फीसदी कारें बेची गई हैं। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के अनुसार होंडा अमेज़ कंपनी के लिए एक सफल मॉडल रहा है और इसके कारोबार का एक प्रमुख स्तंभ है। अमेज के लिए 4-लाख यूनिट्स सेल्स का रिकॉर्ड हासिल करना कंपनी के ग्राहकों और डीलर सहयोगियों के समर्थन के कारण संभव हुआ है।
होंडा अमेज पर अगस्त ऑफर
यदि आप इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान को खरीदने में रुचि रखते हैं तो आपको अगस्त महीने में 27,000 रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इनमें 12,000 रु मूल्य की दो साल की विस्तारित वारंटी और 15,000 रु तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेकिन अगर आपके पास विनिमय करने के लिए कोई गाड़ी नहीं है तो आप 12,000 रु मूल्य की दो साल की विस्तारित वारंटी के साथ 3,000 रु की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। होंडा ने अमेज पर जुलाई के लिए भी बिल्कुल ऐसे ही ऑफर्स पेश किए थे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
