नई दिल्ली, नवंबर 2। देश में फेस्टिव सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो रही है। आज देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। 2 दिन बाद दिवाली है। उसके बाद फेस्टिव सीजन फीका होता जाएगा। यदि आप कोई भी प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो अभी खरीद लें। इनमें कार या बाइक या स्कूटर भी शामिल हो सकते हैं। आपको वाहनों की डीलरशिप पर बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। पर यदि आपका बजट कम हो तो सेकंड हैंड स्कूटर भी एक ऑप्शन है। जी हां हम आपको एक बढ़िया सेकंड हैंड टू-व्हीलर ऑप्शन की जानकारी देंगे। ये है देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर होंडा एक्टिवा। नये के लिए आपको मोटी रकम खर्च करनी होगी। पर इस स्कूटर का एक पुराना मॉडल काफी कम दाम में मिल रहा है।
जानिए होंडा एक्टिवा के फीचर
होंडा एक्विटा का सेकंड हैंड मॉडल आपको इस समय सिर्फ 21 हजार रुपये में मिल जाएगा। उससे पहले बता दें कि ये स्कूटर 109.5 सीसी के सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है। इसका इंजन 7.68 बीएचपी की पावर और 8.79 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मौजूद हैं। साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर हैं।
कितनी माइलेज
कार हो या बाइक या फिर स्कूटर उसकी माइलेज सबसे अहम चीजों में से एक होती है। होंडा एक्टिवा आपको आराम से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। ये दावा कंपनी की तरफ से किया गया है। आगे जानिए आपको कहां से यह स्कूटर 21 हजार रु में मिलेगा।
बाइक्स 24 से खरीदें
होंडा एक्टिवा का सेकंड हैंड मॉडल ऑनलाइन वेबसाइट बाइक्स24 पर बिक रहा है। स्कूटर के सेकंड हैंड मॉडल को इसी साइट पर लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत 21 हजार रुपये रखी गयी है।
कितनी पुरानी है स्कूटर
वेबसाइट पर जो जानकारी उपबल्ध है, उसके अनुसार होंडा एक्टिवा का 2014 का मॉडल बेचा जा रहा है। अच्छी बात यह है कि बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये स्कूटर 29 हजार किलोमीटर से अधिक चली है। ये हरियाणा रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटर है।
मिलेगी 1 साल की वारंटी
कंपनी इस स्कूटर पर एक साल की वारंटी भी दे रही है। मगर उसके लिए कुछ शर्तें रखी गयी हैं। 1 साल की वारंटी खरीदार के लिए काफी फायदे वाली होगी।
मनी बैक गारंटी
बाइक्स 24 से इस स्कूटर को खरीदने पर मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी। मनी बैक गारंटी की अवधि सात दिन की होगी।
क्या होती है मनी बैक गारंटी
मनी बैक गारंटी में यह होता है कि अगर आपको स्कूटर पसंद न आए तो सात दिन के अंदर आप इसे वापस कर सकते हैं और आपको पूरा पैसा वापस दिया जाएगा। ये काम स्कूटर में कोई गड़बड़ी मिलने पर भी कर सकते हैं।
नहीं होगा कोई सवाल
मनी बैक गारंटी के तहत स्कूटर वापस करने पर कंपनी बिना कोई पैसा काटे या सवाल जवाब के ही आपको पूरी पेमेंट वापस कर देगी। बता दें कि इस स्कूटर का टैंक 5.3 लीटर का है। नयी होंडा एक्टिवा की शुरुआती कीमत 69,645 रु है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications