नयी दिल्ली। दिल्ली जैसे शहर में घर मिलना मुश्किल होता जा रहा है। न सिर्फ ये कि इस बड़े शहर में मकानों की कीमत हर किसी बजट में नहीं है बल्कि अब तो अच्छी लोकेशन पर घर मिलना भी मुश्किल हो रहा है। अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली की सबसे शानदार लोकेशन कई घर बिक रहे हैं। अगर बजट ठीक-ठाक है तो आप अपना घर होने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन घरों की कीमत।
लुटियंस जोन में बिक रहे बंगला
दिल्ली के सबसे शानदार इलाके लुटियंस जोन और आस-पास के इलाके में 24 से अधिक बंगले बिक रहे हैं। इसलिए यहां इन बंगलों की कीमत भी करोड़ो में है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यहां बिक रहे बंगलों की कीमत 75 से 160 करोड़ रु तक है। इसके अलावा बहुत जल्द 600 करोड़ रु तक के बंगले भी बिक सकते हैं। जहां तक लोकेशन का सवाल है तो ये प्रॉपर्टीज लुटियंस जोन के अलावा हैली रोड, जोर बाग और गोल्फ लिंक जैसे इलाकों में मौजूद हैं।
इन इलाकों में कीमत रहेगी हाई-फाई
एक रियल्टी फर्म के सीईओ कहते हैं कि उनके प्लेटफॉर्म पर महंगी प्रॉपर्टीज की लिस्टिंग में लगभग 40 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। हालांकि जानकार ये भी कहते हैं कि लुटियंस जोन और उसके आस-पास के इलाकों में होने चलते इन प्रॉपर्टीज के दाम हाई-फाई ही बने रहेंगे।
अच्छे-खासे बड़े हैं बंगले
इन शानदार बंगलों का आकार 375-1400 वर्ग यार्ड तक है। इस लिहाज से इनकी कीमत 9 से 12 लाख रुपए वर्ग यार्ड हुई। जानकारों के अनुसार ये कीमत कोरोना के कारण अब भी कम है। मौजूदा संकट न होता तो ये कीमत और भी अधिक हो सकती थी। अगर आप दिल्ली में सस्ते मकान, और वो भी डिस्काउंट पर, खरीदना चाहते हैं तो हम आपको उसके भी जानकारी देंगे। आपको डीडीए के सस्ते फ्लैट बहुत जल्द मिल सकते हैं।
10 लाख रु से कम का ऑप्शन
डीडीए के नरेला में 6,273 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स हैं, जिन्हें 10 से 40 फीसदी तक की छूट के साथ 9.55 से 12.29 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक बेडरूम वाले एलआईजी फ्लैट्स भी हैं, जो नरेला के अलावा रोहिणी और सिरसपुर में मौजूद हैं। इन फ्लैट्स का दाम 14 से 15 लाख रुपये तक है। अच्छी बात ये है कि ये 10 से 40 फीसदी तक की रियायती दरों पर खरीदे जा सकेंगे। डीडीए ने आवासीय योजना 2019 में दो कैटेगरी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट पेश किए थे। इनमें कुछ नए और कुछ पुराने फ्लैट शामिल थे। इनकी कीमत 17 से 19 लाख रुपए तक थी। अब यदि इन पर 40 फीसदी छूट मिले तो आप सीधे-सीधे 5 लाख रु तक बचा सकते हैं। पुराने फ्लैट्स का दाम 10 लाख रुपये है, जिन पर आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
जल्द मिल सकता है मौका
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बहुत जल्द सस्ते फ्लैट का तोहफा दे सकता है। असल में कोरोना संकट के चलते डीडीए के पुराने फ्लैट आपको कम दाम पर खरीदने का मौका मिल सकता है। दूसरी बात है रियल एस्टेट सेक्टर में चल रही मंदी, जिसके मद्देनजर डीडीए सस्ते फ्लैट बेचने की योजना बना रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
