कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 3 मई को खत्म होने वाला कोरोना लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में लागू किया गया लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 3 मई को खत्म होने वाला कोरोना लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोगों की नौकरी चली गई है तो बहुत से लोगों के वेतन में कटौती हो गई है। इकॉनमी में भारी डाउनफॉल आया है जिसके चलते कई कंपनियां सैलरी कट रही हैं तो कई लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। जिसकी वजह से शहर में रह रहे लोगों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। जो लोग रेंट पर रह रहे हैं उनके लिए तो ये मुश्किल डबल हो गयी है।

क्रेडिट कार्ड से करें रेंट पेमेंट
इसी बीच क्रेडिट कार्ड से रेंट का भुगतान करने की सुविधा भी लांच की गयी है। जिसके बाद अब लोग क्रेडिट कार्ड से रेंट दें पाएंगे। रियल एस्टेट पोर्टल हाउसिंग डॉट कॉम ने अपने मोबाइल ऐप पर 'पे रेंट' फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके जरिए यूजर मकान मालिक के बैंक अकाउंट में किराया ट्रांसफर कर सकते हैं और डिजिटल रसीद भी प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के बारे में हाउजिंग डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने प्रेस रिलीज में कहा कि किराया आमतौर पर लोगों का महीने का सबसे बड़ा खर्च होता है। हाउसिंग डॉट कॉम का प्लैटफॉर्म 'पे रेंट' यूजर्स को जरूरत पड़ने पर अगले कुछ महीने तरलता बनाए रखने की सुविधा देता है। वे क्रेडिट कार्ड से किराया ट्रांसफर कर सकते हैं, क्योंकि यह रीपेमेंट में लचीलापन देता है। हाउसिंग डॉट कॉम एक मात्र ऐसी कंपनी नहीं है।
यूपीआई और डेबिट कार्ड के जरिए भी कर सकते मुगतान
प्रॉपर्टी साइट नोब्रोकर डॉट इन ने भी क्रेडिट कार्ड के जरिए किराया चुकाने की सुविधा दी है। इस समय हाउसिंग डॉट कॉम यह सुविधा केवल ऐप पर दे रही है। क्रेडिट कार्ड के अलावा किरायेदार यूपीआई और डेबिट कार्ड के जरिए भी अपना किराया दे सकते हैं। अच्छा होगा यदि आपको मकान मालिक किराया चुकाने के लिए कुछ समय की मोहलत दे दें तो आप उनको बाद में सहमित के शर्तों के मुताबिक किराया दे सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो आप क्रेडिट कार्ड से किराया देने के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से किराया चुकाने से आप कुछ समय के लिए राहत तो जरूर पा सकते हैं, लेकिन यह राहत एक महीने या 45 दिन में खत्म हो जाएगी क्योंकि फिर आपको क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि का भुगतान भी करना होगा। ईएमआई की सुविधा का लभा भी लेते हैं तो ब्याज तो चुकाना ही होगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
