नई दिल्ली, अप्रैल 17। अगर आप कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं या पसंद की नौकरी नहीं ढूंढ पा रहे तो आपके पास एक ऑप्शन है, अपना कारोबार शुरू करने का। बिजनेस का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले बात आती है जगह और निवेश की। मगर जिस बिजनेस की जानकारी हम देने जा रहे हैं, उस काम के लिए न तो बहुत अधिक पैसों की जरूरत है और न ही आपको अलग से जगह चाहिए होगी। आप ये बिजनेस बहुत कम निवेश राशि से अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं।
क्या है बिजनेस
हम बिजनेस की बात कर रहे हैं वो है घरेलू प्रोडक्ट का। यानी आप घर पर ही कुछ खाने वाले प्रोडक्ट तैयार करें। आप इसी बिजनेस से लाखों रु कमा सकते हैं। जो प्रोडक्ट आप घर पर तैयार कर सकते हैं उनमें जैम, सॉस, स्प्रेडर और स्टोन ग्राउंडनट बटर शामिल हैं। हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की जानकारी भी देंगे, जो ये सारे आइटम बना कर लाखों कमा भी रहा है।
50 हजार रु शुरू करें बिजनेस
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार रोहन सोनलकर मुंबई में रहते हैं। वे इसी बिजनेस से लाखों रु कमा रहे हैं। इस कारोबार की शुरुआत उन्होंने सिर्फ 50000 रु से की थी। इस कारोबार को रोहन अपनी पत्नी के साथ मिल कर चला रहे हैं। आप शुरुआत में जिस सामान की जरूरत होगी, उनमें हनी मस्टर्ड, स्ट्रॉबेरी, पीनट बटर और मिर्च आदि शामिल हैं। इससे आप जैम के प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं।
पैकिंग भी घर पर
आप यूट्यूब से इन प्रोडक्ट्स को बनाने की जानकारी ले सकते हैं। जहां तक प्रोडक्ट तैयार करने के बाद इसकी पैकेजिंग का सवाल है तो ये काम भी घर पर ही किया जा सकता है। मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, जहा आपको पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। सोशल मीडिया के जरिए आप ऑर्डर भी ले सकते हैं। इसके अलावा आपके पास कंपनी रजिस्टर कराने का भी ऑप्शन है, जिससे आपके बिजनेस को एक पहचान मिल जाएगी।
लाइसेंस की होगी जरूरत
कंपनी को रजिस्टर कराने के लिए आपको लाइसेंस लेना होगा। इसमें आपका खर्च 25 हजार रु तक आएगा। इतनी ही रकम कच्चे माल और पैकेजिंग आदि पर खर्च हो जाएगा। यानी कुल 50000 रु में आप अपने बॉस बन जाएंगे। बताते चलें कि इस बिजनेस के लिए ट्रेनिंग भी ली जा सकती है। कई इंस्टीट्यूट ऐसी चीजों और बिजनेस के लिए ट्रेनिंग देते हैं।
मार्केट रिसर्च
अगर आपका इरादा होममेड प्रोडक्ट्स या ऐसा ही कोई बिजनेस शुरू करने का है तो पहले मार्केट रिसर्च जरूर करें। बिना मार्केट रिसर्च कोई भी बिजने सफल नहीं हो सकता। मार्केट रिसर्च से आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपका कारोबार कहां चल सकता है और कहां नहीं। अच्छी बात यह है कि अगर आप चाहें तो इस बिजनेस को साइड बिजनेस की तरह भी शुरू कर सकते हैं। फिर जैसे-जैसे आपका कारोबार बढ़े, आप इसे फुल टाइम में बदल लें। आप इस काम में लाखों रु तक कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
