कोरोना संकट में होम लोन लेना काफी आसान हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की होम लोन मुहैया कराने वाली सहायक कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (पीएनबीएचएफएल) ने इस वित्त वर्ष में 13,000 करोड़ रुपये
नई दिल्ली: कोरोना संकट में होम लोन लेना काफी आसान हो गया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की होम लोन मुहैया कराने वाली सहायक कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (पीएनबीएचएफएल) ने इस वित्त वर्ष में 13,000 करोड़ रुपये का कर्ज बांटने का टारगेट तय किया है। बता दें कि कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी सीजन के चलते होम लोन की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

ऑनलाइन एप्लीकेशन और वैरिफिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च
वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के नियमों ढील के बाद मल्टीस्टोरी हाउसिंग स्कीम की मांग बढ़ रही है। और खासतौर से मध्यम वर्ग से आवास मांग बढ़ रही है। लोगों को घर के लिए लोन लेने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने ऑनलाइन एप्लीकेशन और वैरिफिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से होम लोन के लिए की जाने वाली फिजिकल वैरिफिकेशन की तमाम औपचारिकताओं बहुत कम समय में और आसानी से पूरी होंगी।
पोर्टल में सभी सुविधाएं और समाधान
वहीं कंपनी का कहना है कि होम लोन की औपचारिताओं को पूरा करने के लिए लोगों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें घर बैठे एक ही प्लेटफॉर्म पर ये सारी सुविधाएं मिलेंगी। होम लोन लेने वाले ग्राहक पीएनबी हाउसिंग पोर्टल पर लॉग-इन करके लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, ऑनलाइन वैरिफिकेशन के लिए केवाईसी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (पीएनबीएचएफएल) के इस पोर्टल में वे सभी सुविधाएं और समाधान हैं, जो होम लोन लेने वाले और कर्ज देने वाले बैंक के लिए जरूरी होते हैं। इस पोर्टल पर कस्टमर्स लोन से जुड़े तमाम वैरिफिकेशन जैसे- पैन, आधार, डिजिटल हस्ताक्षर और वीडियो आधारित केवाईसी के साथ जियो-टैगिंग सहित दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
इन तमाम डिजिटल वैरिफिकेशन और लोन की अंतिम मंजूरी के लिए एप्लीकेशन को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। पीएनबीएचएफएल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों ने हमें अपनी व्यावसायिक रणनीति पर फिर से विचार करने और नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया है जो बैंक कर्मियों या ग्राहकों को संपर्क में आए बिना उनकी जरूरतों को पूरा कर सके। वहीं उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को बैंक की ब्रांच जाने या बैंक प्रतिनिधि को ग्राहक के निवास पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
