नई दिल्ली, जून 24। अपना खुद का घर होना बेहद खास होता है। जो लोग किराए पर रहते हैं, उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनमें से अधिकतर अपना घर खरीदने के लिए कोशिश करते हैं। मगर बहुत से लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते। आज के समय में होम लोन मिलना काफी आसान हो गया है, मगर बावजूद इसके अपने आशियाने का सपना पूरा कर पाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि होम लोन पर ब्याज की अदायगी काफी भारी पड़ती है। मगर देखा जाए तो जो व्यक्ति किराये पर रह रहा है, डाउन पेमेंट का इंतजाम कर किराये की रकम बतौर ईएमआई अदा कर सकता है। इसके लिए थोड़ी प्लानिंग की जरूरत होगी। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने होम लोन की ब्याज दर कम कर सकते हैं।
लोन की प्री-पेमेंट
होम लोन पर पैसे बचाने और लोन की ब्याज़ राशि को कम करने के बेस्ट तरीकों में से एक है होम लोन का प्रीपेमेंट करना। यदि कोई होम लोन का प्रीपेमेंट यानी समय से पहले भुगतान करना चाहता है तो उसे आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। मगर ध्यान रहे कि यदि आप लोन के लिए प्रीपेमेंट करना चाहते हैं, तो होम लोन पर ब्याज दर एडजस्टेबल (फ्लोटिंग) होने पर प्री-क्लोजर शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि एक फिक्स्ड रेट के मामले में, कुछ जुर्माना या शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
कैसे घटाएं लोन
आप रेगुलर बेसिस पर एक निश्चित राशि का पूर्व भुगतान कर सकते है और बकाया लोन को प्रभावी ढंग से कम कर सकते हैं। कम बकाया राशि का मतलब कम ब्याज दर होगा। होम लोन राशि का समय से पहले भुगतान लोन के शुरुआती सालों में करना चाहिए, न कि अंत में। इससे अधिक बचत करने में मदद मिलेगी क्योंकि ईएमआई में ब्याज का हिस्सा लोन के शुरुआती वर्षों में अधिक होता है।
कम ब्याज दर स्कीम का ऑप्शन चुनना
एक होम लोन आवेदक कम ब्याज दर स्कीम का ऑप्शन चुन कर ब्याज पर पैसे बचा सकता है। आपको कोई लोन चुनने से पहले कई बैंकों में लोन के लिए बातचीत करनी चाहिए और उनकी ब्याज दर की जांच करनी चाहिए। यदि आप किसी विशेष बैंक के पुराने और लॉयल ग्राहक हैं, तो बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन स्कीम की पेशकश कर सकता है।
निवेश करें शुरू
होम लोन लेने से पहले अगर आपने सही जगह निवेश किया है तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। आप होम लोन की डाउन पेमेंट के लिए निवेश का उपयोग कर सकते हैं। यदि होम लोन की शुरुआत में पहले ही एक बड़ी राशि का भुगतान किया जाए तो आपके द्वारा उधार ली जाने वाली राशि कम होगी और इसलिए ब्याज दर कम होगी।
होम लोन बैलेंस को करें ट्रांसफर
आप होम लोन के बैलेंस को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, कभी-कभी नया बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे सकता है। इससे आपको बहुत सारा पैसा बचाने में मदद मिलती है। ब्याज बचाने के उद्देश्य से होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करना आसान और प्रभावी है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications