Home Loan: देश के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक खत्म हो गई है. यह बैठक हर दो महीने में होती है. इस बैठक में आरबीआई ने कई बड़े फैसले किए है. आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट अभी 6.5% है. रेपो रेट का असर बैंकों के ब्याज दर और ईएमआई पर पड़ता है. चलिए जानते है कि अभी देश के बड़े बैंक होम लोन पर कितना ब्याज ले रहे हैं.

आज हम जानेंगे कि अगर आप 20 सालों के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेते है, तो देश के टॉप 9 बैंकों द्वारा कितना ब्याज लिया जाता है और उन्हें कितना ईएमआई देना पड़ता है.
एसबीआई (SBI)
देश की सरकारी दिग्गज बैंक, एसबीआई होम लोन पर बाकि सभी बैंको से सबसे ज्यादा ब्याज लेती है. एसबीआई होम लोन पर 9.15% ब्याज लेती है. यह ब्याज 20 सालों के लिए 75 लाख रुपये पर लिया जा रहा है. इसमें आपको मंथली ईएमआई 68,205 रुपये देने होंगे. वहीं पूरे 20 साल में आप कुल ब्याज 8,869,120 रुपये देंगे.
एचडीएफसी (HDFC) और यस (yes) बैंक
एचडीएफसी और यस बैंक, देश के दिग्गज प्राइवेट स्केटर बैंकों में से है. यह दोनों ही बैंक अभी 9.4% ब्याज लेते है. अगर आप इन बैंकों से 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लेते हैं, तो 9.4% के हिसाब से मंथली ईएमआई 69,421 होगा. यस बैंक में भी आपको इतना ही ब्याज देना होगा.
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
अगर आप 20 साल के लिए आईसीआईसीआई बैंक से 75 लाख रुपये का लोन लेते है, तो आपको 9 फीसदी ब्याज के हिसाब से 67,479 रुपये ईएमआई देना पड़ेगा.
कोटक महिंद्रा बैंक (kotak Mahindra Bank)
कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन पर 8.7% का ब्याज लेता है. अगर आप 75 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो आपको मंथली ईएमआई 66,039 रुपये का लोन देना पड़ेगा.
एक्सिस बैंक
यह बैंक होम लोन पर 8.75% का ब्याज लगाता है. इस हिसाब से अगर आप 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का लोन लेते है, तो आपको मंथली ईएमआई 66,039 रुपये का देना होगा.
केनरा बैंक
केनरा बैंक होम लोन पर 8.5% का ब्याज लगाता है. अगर आप 75 लाख रुपये पर 20 साल का होम लोन लेते है, तो आपको 65,086.74 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर 8.35 % का ब्याज दर लेता है. अगर कोई व्यक्ति 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन लेता है, तो उसे मंथली ईएमआई 64376.47 रुपये देना होगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक
यह दोनों बैंक होम लोन पर 8.4 फीसदी ब्याज लेते हैं. अगर आप इन बैंकों से 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का लोन लेते है, तो आपको 64,613 रुपये का मंथली ईएमआई देना पड़ेगा.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
