Holiday Special Train News: अगर आप अपनी छुट्टियां मनाने के लिए शिमला घूमने गए हैं, या फिर नए साल 2024 का जश्न मनाना है तो, कालका से शिमला तक चलने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में आपको जरूर बैठना चाहिए। आपको बता दे कि यह ट्रेन रेलवे के तरफ से चलाई गई है, ताकि खास तौर पर क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने जाने वाले लोग इसका पूरा मजा उठा सकें। इस ट्रेन को 18 दिसंबर 2023 से शुरू किया गया है और इसे 15 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा।
आपको बताते चलें कि भारतीय रेलवे की तरफ से चलाई गई इस स्पेशल ट्रेन में इंजन को छोड़कर कुल 7 बोगियां है। इनमें आपको 2 डिब्बे फर्स्ट क्लास एसी के मिलते हैं। इसके अलावा इस ट्रेन में 2 चेयर कर के डब्बे भी दिए हुए हैं और 3 जनरल कोच भी इस ट्रेन में दिए गए हैं। इसमें टोटल 206 सिटें दी गई हैं। इस ट्रेन को खासतौर पर आपके छुट्टियों के एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है।

कितने घंटे का होता है सफर
आपको बताते चलें कि यह ट्रेन दोपहर 12:20 के आसपास स्टेशन से निकलती है और शाम को करीब 6:25 पर शिमला पहुंच जाती है। यानी यह सफर टोटल 6 घंटे के आसपास का होता है। इस ट्रेन को खास तौर पर न्यू ईयर और क्रिसमस के दौरान आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए चलाया गया है। कालका से लेकर शिमला के बीच यह ट्रेन 16 स्टेशनों पर रूकती है।
यह ट्रेन कालका और शिमला के बीच धरमपुर, बड़ोग, सोलन जैसे 13 और जगहों पर रुकेगी। यह हॉलीडे स्पेशल ट्रेन सिर्फ बड़ोग 7 मिनट के लिए रुकेगी। बाकी धरमपुर, सोलन और अन्य जगहों पर दो-दो मिनट का स्टॉपेज होगा। अगर आप शिमला से वापस लौट रहे हैं, तो आपको यह ट्रेन सुबह 9:40 पर मिल जाएगी और शाम को 3:00 बजे के आसपास यह आपको कालका पहुंचा देगी।
सबके बजट में है किराया
जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में किराए का ध्यान आता है। अब आपको लग रहा होगा कि इस हॉलिडे स्पेशल ट्रेन का किराया कितना है। आपको बताते चलें कि इस ट्रेन में हर वर्ग के लोग बड़ी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। आज ट्रेनों के मुकाबले इस हॉलिडे स्पेशल ट्रेन का किराया थोड़ा ज्यादा जरूर है पर आपको इसका बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप एक फर्स्ट क्लास में सफर करते हैं तो आपको 790 रुपए का किराया देना पड़ेगा। वहीं अगर आपने चेयर कार में घूमना पसंद किया है, तो आपसे 945 चार्ज किया जाएगा। सेकंड क्लास का किराया 75 रुपए है और जनरल बोगी का किराया मात्र 50 रुपए है।
आपको बताते चलें कि शिमला में हर साल भारी संख्या में पर्यटक क्रिसमस और नए साल का त्योहार मनाने आते हैं। खास तौर पर इन्हें सैलानियों के लिए इन हॉलिडे स्पेशल ट्रेन को चलाया जाता है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के अलावा भी कालका और शिमला के बीच अन्य गाड़ियां चलती हैं।
कालका और शिमला के बीच बना हैरिटेज ट्रैक 108 साल पुराना है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है यह एक धरोहर है। रेल विभाग की जानकारी के अनुसीर पहले दिन इस ट्रैक पर चलने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में 80 फीसदी यात्री मौजूद रहे। कम कोच होने की वजह से इस स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को विशेष व्यवस्था और बेहतर सुविधा दी जाने की पूरी कोशिश रेलवे द्वारा की जाती है। ताकि राज्य में पर्यटक को और बढ़ावा मिल सके और घुमने आने वाले सैलानियों को किसी
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
