Holiday in Stock Market : आज 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में अब कल यानी 9 नवंबर 2022 को सामान्य कारोबार होगा। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट में दी गई हॉलिडे 2022 की लिस्ट के अनुसार 8 नवंबर को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी आज ट्रेडिंग नहीं होगी।

इस साल ट्रेडिंग डे पर अंतिम अवकाश
शेयर बाजार भी महत्वपूर्ण दिनों में बंद रहता है। इस लिहाज से आज ट्रेडिंग दिवस पर यह साल की अंतिम छुट्टी है। इसके बाद अब 25 दिसंबर को शेयर बाजार में अवकाश है, लेकिन उस दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में उस दिन वैसे भी ट्रेडिंग नहीं होती है। इस पूरे साल में शेयर बाजार में कुल मिलाकर 13 छुट्टियां रही हैं। इसमें से अक्टूबर महीने में ही 3 दिन का अवकाश रहा था। इसमें 5 अक्टूबर को दशहरा, 24 अक्टूबर को दिवाली और 26 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के चलते अवकाश रहा था।
जानिए कल कैसा रहा था शेयर बाजार का मूड
कल जहां सेंसेक्स करीब 234.79 अंक की तेजी के साथ 61185.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 85.60 अंक की तेजी के साथ 18202.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बीएसई में कुल 3,751 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिसमें से करीब 2,056 शेयर तेजी के साथ और 1,500 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 195 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया था। इसके अलावा कल डॉलर के खिलाफ रुपया 52 पैसे की मजबूती के साथ 81.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

कल इन शेयरों में रही थी सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट
निफ्टी के टॉप गेनर
ब्रिटानिया का शेयर करीब 335 रुपये की तेजी के साथ 4,139.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एसबीआई का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 614.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अदानी इंटरप्राइसजेज का शेयर करीब 127 रुपये की तेजी के साथ 3,960.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बीपीसीएल का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 309.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 88 रुपये की तेजी के साथ 3,755.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी के टॉप लूजर
देवी लैब का शेयर करीब 332 रुपये की गिरावट के साथ 3,414.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 78 रुपये की गिरावट के साथ 3,103.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सिपला का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 1,130.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 1,778.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अदानी पोर्ट्स का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 853.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications