Stock Market close today : शेयर बाजार में आज दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके अवकाश रहेगा। इस दौरान कोई भी ट्रेडिंग नहीं होगी। दोनों ही प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज किसी भी सिगमेंट में कोई काम नहीं होगा। इसके अलावा एमसीएक्स और सोना व चांदी के बाजार में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। कल यानी 27 अक्टूबर को अब सामान्य ट्रेडिंग होगी।
बलिप्रतिपदा दिवाली के चौथे दिन मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदूचंद्र मास कार्तिक के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को मनाया जाता है। इसे राजा बलि पर भगवान विष्णु की विजय के रूप में मनाया जाता है। आज देश के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा का त्योहार भी मनाया जा रहा है।
हालांकि शाम को खुलेगा एमसीएक्स
आज सुबह एमसीएक्स में अवकाश रहेगा, लेकिन शाम को एमसीएक्स में कारोबार होगा। एमसीएक्स में शाम को 5 बजे से रात 11.55 बजे तक कारोबार होगा।

नवंबर में भी एक दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
अक्तूबर में आज के बाद अब कोई अवकाश नहीं है, लेकिन नवंबर में एक दिन के लिए शेयर बाजार बंद होगा। एक्सचेंज की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग नहीं होगी।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
कल Share Market गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल जहां सेंसेक्स करीब 287.70 अंक की गिरावट के साथ 59543.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 74.50 अंक की गिरावट के साथ 17656.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
कल निफ्टी के टॉप गेनर
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,082.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 240 रुपये की तेजी के साथ 9,005.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 644.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 1,949.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 69 रुपये की तेजी के साथ 3,710.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

कल निफ्टी के टॉप लूजर
नेस्ले का शेयर करीब 593 रुपये की गिरावट के साथ 20,282.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 68 रुपये की गिरावट के साथ 2,505.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 49 रुपये की गिरावट के साथ 1,846.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 43 रुपये की गिरावट के साथ 1,658.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 89 रुपये की गिरावट के साथ 3,713.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
