नई दिल्ली, अगस्त 19। आज गरुवार को मुहर्रम के चलते घरेलू शेयर बाजार सहित गोल्ड, सिल्वर, बॉन्ड और करेंसी मार्केट में अवकाश रहेग। शेयर बाजार में अब अगली ट्रेडिंग 20 अगस्त को अपने तय समय पर शुरू होगी। वहीं आज मुहर्रम के चलते शेयर बाजार में मंगलवार को ही निफ्टी बैंक की साप्ताहिक एक्सपायरी हो चुकी है। वहीं गोल्ड और सिल्वर सहित जिंस बाजार के एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी आज अवकाश रहेगा। यहां भी अब कल यानी शुक्रवार को अपने तय समय पर ट्रेडिंग शुरू होगी।

इस साल शेयर बाजार के इक्विटी सेगमेंट की बची छुट्टियां
- गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर, 2021 (शुक्रवार)
- दशहरा- 15 अक्टूबर, 2021 (शुक्रवार)
- दिवाली- 04 नवंबर और 05 नवंबर, 2021 (गुरुवार और शुक्रवार)
- गुरुनानक जयंती- 19 नवंबर, 2021 (शुक्रवार)
अब जानिए कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट की इस साल की बची छुट्टियां
- गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर, 2021 (शुक्रवार), शाम के सत्र में खुला
- दशहरा- 15 अक्टूबर, 2021 (शुक्रवार), शाम के सत्र में खुला
- दिवाली- 04 नवंबर और 05 नवंबर, 2021 (गुरुवार और शुक्रवार), शाम के सत्र में खुला
बैंकों में रहेगी अगले कई दिनों तक छुट्टी
अब अगले 5 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। आज 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। उसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार को ओणम को लेकर केरल और कर्नाटक में बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं शनिवार को केरल में ओणम के अगले दिन भी छुट्टी है। उसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मुहर्रम की वजह से आज कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त 2021 को ओणम की वजह से बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
21 अगस्त 2021 थिरुओनम की वजह से कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त 2021 श्री नारायण गुरु जयन्ती- कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त 2021 रविवार - साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
28 अगस्त 2021 महीने का चौथा शनिवार, इस दिन भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी।
29 अगस्त 2021 रविवार- साप्ताहिक छुट्टी
30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त 2021 हैदराबाद में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications