नई दिल्ली, सितंबर 10। आज गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर आज बीएसई और एनएसई में कारोबार बंद रहेगा। वहीं इसके अलावा मेटल और बुलियन मार्केट में भी आज इस अवसर पर अवकाश रहेगा। वहीं फोरोक्स और कमोडिटी फ्यूचर मार्केट में भी आज छुट्टी रहेगी। इन बाजारों में अब सामान्य कारोबार सोमवार से शुरू होगा, क्योंकि कल शनिवार और परसों रविवार है। गणेश चतुर्थी को हिन्दू त्योहारों में विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।
कल तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
कल यानी गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स करीब 54.81 अंक की तेजी के साथ 58305.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.80 अंक की तेजी के साथ 17369.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,350 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,844 शेयर तेजी के साथ और 1,346 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 160 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।

शुक्रवार को निफ्टी के टॉप गेनर
नेस्ले का शेयर करीब 618 रुपये की तेजी के साथ 20,457.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 686.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 122.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 463.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 1,597.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को निफ्टी के टॉप लूजर
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 47 रुपये की गिरावट के साथ 1,173.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,034.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 737.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 53 रुपये की गिरावट के साथ 7,939.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 3,700.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गिरावट के साथ बंद हुआ था गोल्ड
बाजार में आज सोने की कीमत इस प्रकार रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 47159 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 47010 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 149 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 47203 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 44 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 64067 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 63362 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 705 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 64449 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 382 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 9,041 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूती के साथ बंद हुआ
वहीं कल यानी शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला, लेकिन फिर बाद में 10 पैसे की मजबूती के साथ 73.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए पिछले 5 दिनों के रुपये का क्लोजिंग स्तर
-गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 73.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 73.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की कमजोरी के साथ 73.42 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 73.11 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 73.01 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications