नई दिल्ली। आज होली के चलते देश में शेयर बाजार सहित कमोडिटी मार्केट और बुलियन बाजार में अवकाश रहेगा और कोई कारोबार नहीं होगा। इन बाजारों में कल से फिर कारोबार शुरू होगा। होली सोमवार को होने के चलते शेयर बाजार सहित कमोडिटी मार्केट में लगातार 3 दिनों की छुट्टी हो गई है। अब चौथे दिन यानी मंगलवार को यह बाजार फिर से खुलेंगे।
तेजी के साथ शुक्रवार को बंद हुआ था शेयर बाजार
शेयर बाजार का अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार था और उस दिन शेयर बाजार में भारी तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 568.38 अंक की तेजी के साथ 49008.50 अंक के स्तर पर और निफ्टी 182.40 अंक की तेजी के साथ 14507.30 अंक के स्तर पर बंद बंद हुआ था। वहीं डॉलर के खिलाफ रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 72.51 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

ये थे निफ्टी के टॉप 5 गेनर
टाटा स्टील का शेयर करीब 44 रुपये की तेजी के साथ 766.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 410 रुपये की तेजी के साथ 9,467.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 103 रुपये की तेजी के साथ 2,505.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 327.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 296.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
तेजी के साथ बंद हुआ था सोना और चांदी
अंतिम कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को जहां सोने के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली थी, वहीं सोने के हाजिर दाम में भी गिरावट आई थी। हालांकि चांदी थोड़ा महंगी हो गई थी। इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 3,963 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 26 मार्च को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 46570 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68621 रुपये किलो थी। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 11688 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
