भारत में एपल सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले ब्रैंड में से एक है। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐपल का आईफोन हो। अगर आपका भी आईफोन खरीदने का सपना है तो आपके पास अभी बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: भारत में एपल सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले ब्रैंड में से एक है। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास ऐपल का आईफोन हो। अगर आपका भी आईफोन खरीदने का सपना है तो आपके पास अभी बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एपल आईफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। OnePlus के इस नए स्मार्टफोन को जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका

13 हजार रुपये तक की छूट पर पाएं आईफोन
तो अगर आप होली के मौके पर फोन खरीदना चाहते हैं और आपके लिए अभी अच्छा ऑफर है। एपल का आईफोन 11 आपको 13 हजार रुपये तक सस्ता मिल सकता है। इसलिए जो यूजर एपल आईफोन 11 खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन इसकी कीमत के कारण स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं, उनके लिए शानदार मौका पेश किया गया है। आईफोन 11 को लिमिटेड टाइम के होली ऑफर के साथ 41,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर बेचा जा रहा है।
यहां मिलेगा और इतना डिस्काउंट
यह डील एपल प्रीमियम रीसेलर इमेजिन की तरफ से पेश की गई है। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक कार्ड होल्डर्स के लिए 5000 रुपये के कैशबैक के साथ-साथ ऐसी एसेसरीज के साथ शामिल है, जिनकी कीमत 8000 रुपये है। इस डील पर खरीदार एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर आप बिना ऑफर के स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो इसकी कीमत आपको एपल के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में लगभग 54,900 रुपये पड़ेगी। आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी छूट पा सकते हैं। हालांकि, इमेजिन की तरफ से पेश की गई इस डील में न केवल 5000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, बल्कि 8000 रुपये की एसेसरीज भी मिल रही हैं। ऑफर के लिए अप्लाई करने के बाद आईफोन 11 को 41,900 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे पा सकते हैं ये जबरदस्त ऑफर
कैशबैक केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो अपने एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई विकल्पों का उपयोग करके पेमेंट करते हैं। आईफोन 11 सबसे अधिक बिकने वाले आईफोन्स में से एक है। इसकी कीमत को कम करने के लिए खरीदारों को 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। जिन खरीदारों के पास एचडीएफसी बैंक के कार्ड नहीं हैं, वे 8000 रुपये का सामान और 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं लेकिन उन्हें 5000 रुपये का कैशबैक नहीं मिलेगा।
जल्दी करें बस कुछ दिनों का मौका
इसके साथ इमेजिन हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी पर समान ऑफर दे रहा है। आईफोन 12 को 65,900 की कीमत पर और आईफोन 12 मिनी को 48,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन आईफोन पर आपको सीधे कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा, इनमें 8000 रुपये के सामान भी शामिल होंगे। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन इमेजिन स्टोर से आईफोन खरीद सकते हैं। ऑफर की आखिरी तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन एचडीएफसी कैशबैक ऑफर केवल 27 मार्च तक ही मान्य होगा।
आईफोन 11 के स्पेसिफिकेशन
आईफोन 11 के बारे में बता दें कि ये फोन पुरानी जनरेशन के आईफोन से संबंधित है, लेकिन यह अभी भी बाजार में उपलब्ध सबसे तेज फोन में से एक है। स्मार्टफोन में 6.10 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। यह A13 बायोनिक चिप से चलता है, जो कि A14 आने तक स्मार्टफोन में सबसे तेज चिप माना जाता है। कैमरे के लिए, आईफोन 11 में डुअल 12-मेगापिक्सल सेंसर और फ्रंट में 12-मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया गया है। फोन तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट और दिलचस्प कलर ऑप्शन में आता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications