Holi Special Trains 2025: त्यौहारों पर ज्यादातर लोग अपने घर जाते हैं और ऐसे में ट्रेन से सफर करना लोगों की पहली पसंद होता है। होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। ये ट्रेनें सेंट्रल रेलवे की ओर से संचालित की जाएंगी और अलग-अलग रूट्स पर चलेंगी।
इन ट्रेनों को यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के बीच चलाया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी के कोच की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की गई है।

इन जगहों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
कई जोनल रेलवे की तरफ से 23 फरवरी से ही करीब 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों को दिल्ली से पटना, दरभंगा, वाराणसी, गोरखपुर, भुवनेश्वर, कानपुर, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, लखनऊ, देहरादून, गुवाहाटी, भोपाल, बिहार और झांसी आदि शहरों के बीच चलाया जा रहा है।
पिछले साल 600 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई
पिछले साल होली पर रेलवे ने 600 से ज्यादा ट्रेनों को चलाया था लेकिन फिर भी लोगों को भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ा था और अब इस बार रेलवे 700 तक ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा रेलवे की ओर से 28 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेनें अलग-अलग शहरों से चलाई जाएंगी और इनमें से कुछ ट्रेनों का रिजर्वेशन भी शुरु हो गया है।
बिहार और यूपी के लिए ट्रेनें
होली पर बिहार और यूपी के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन के टिकट बुक किए हैं। बिहार जाने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15002 में एक मार्च चलने वाले है लेकिन लगभग 117 वेटिंग है। 8 मार्च को 106 वेटिंग है और 15 मार्च को 56 वेटिंग है। रेलवे मार्च के महीने में इन दोनों शहरों के लिए नई स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का तैयारी कर चुका है और जल्द ही इन्हें शुरू किया जाएगा।
मुबंई से शुरू हुई होली स्पेशल ट्रेनें
मुबंई से भी कई स्पेशल ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार ये मुंबई से मऊ, दानापुर, बनारस , तिरुवनंतपुरम, पुणे से गाजीपुर, दानापुर, हजरत निजामुद्दीन और जबलपुर से दानापुर के बीच चलाई जाएंगी। मुंबई - मडगांव स्पेशल ट्रेन, मुंबई - नागपुर स्पेशल ट्रेनें और मुंबई - नांदेड़ स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी हो रही है। ट्रेन संख्या 01469 वीकली स्पेशल 11 मार्च 2025 और 18 मार्च 2025 को पुणे से 15.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01470 वीकली स्पेशल 12 मार्च और 19 मार्च को नागपुर से 8 बजे चलेगी और उसी दिन रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी। 9 मार्च, 11 मार्च, 16 मार्च और 18 मार्च को CSMT-नागपुर-CSMT साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 00.20 बजे चलेगी और उसी दिन नागुपर 15.10 बजे पहुंचे जाएगी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications