Mumbai Police Advisory Holi: होली का त्यौहार पूरे देश में 14 मार्च को मनाया जाएगा। मुबंई पुलिस ने इस त्यौहार को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की है। सिक्योरिटी और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने इस एडवाइजरी को 12 मार्च से 18 मार्च तक लागू किया है। अगर इन निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रमजान महीने को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से एहतियात बरती गई है।

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन (Mumbai Police Advisory for Holi)
सार्वजनिक जगहों पर अश्लील शब्दों, गाने बजाने, इशारों करने या आपत्तिजनक पोस्टर्स के प्रदर्शन पर पुलिस ने रोक लगाई गई है और इसके बारे में एडवाइजरी में जानकारी दी है।
इसके अलावा पोस्टर्स, जिससे किसी की प्रतिष्ठा, शालीनता और नैतिकता को ठेस पहुंचे, इसपर भी प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी व्यक्ति को होली मनाने के लिए मजबूर करने पर प्रतिबंध होगा।
इसके साथ-साथ राह पर चलने वालों पर रंग भरे गुब्बार और रंग का पाउडर फेंकने पर रोक है। साथ ही, शराब के नशे में महिलाओं से बदसलूकी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगीऔर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और राहगीरों को परेशान करने पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। इतना ही नहीं, पुलिस ने त्यौहार के नाम पर जबरदस्ती चंदा वसूलने पर भी रोक लगाई गई है।
होली के दिन पर जुमे की नमाज (Holi 2025 Mumbai Police Advisory)
14 मार्च यानी होली पर शुक्रवार भी है तो इस दिन एक तरफ हिंदू भाई-बहन होली का त्यौहार मनाएंगे तो वहीं, रमजान के दौरान शुक्रवार यानी जुमे की नमाज मुसलमानों के लिए खास रहेगी। लोग नमाज अदा करने के लिए घरों से निकलते हैं और मस्जिदों में भीड़ उमड़ती है इस वजह से पुलिस एक्टिव रूप से सिक्योरिटी पर ध्यान देगी।
पुलिस लेगी सख्त एक्शन
पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि जो कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, या ऐसा करने में दूसरों की सहायता करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई पुलिस के अलावा, होली और जुमे की नमाज को लेकर योगी सरकार भी तैयारी कर चुकी है। होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होली शुक्रवार यानी जुमे की नमाज के दिन होने से खास सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है और अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications