नई दिल्ली, जून 20। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा मार्केट कैप हिंदुस्तान यूनिलीवर और इनफोसिस की बढ़ी है। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इनफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप ही बढ़ी है। इसके अलावा सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट में गिरावट दर्ज हुई है। इनमें एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल है। इस कंपनियों की सामूहिक रूप से मार्केट कैप में करीब 43,703.55 करोड़ रुपये की कमी आई है।

जानिए किस कंपनी की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 26,832.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,874.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 24,628.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,41,108.34 करोड़ रुपये हो गई है। टीसीएस की मार्केट कैप 9,358.6 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,577.24 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 7,639.03 करोड़ रुपये बढ़कर 14,10,557.79 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
स्टेट बैंक की मार्केट कैप 14,948.73 करोड़ रुपये घटकर 3,68,407.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहं एचडीएफसी की पर और 12,796.03 करोड़ रुपये घटकर 4,49,176.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,908.63 करोड़ रुपये घटकर 3,49,019.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,644.88 करोड़ रुपये घटकर 4,36,390.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 3,503.96 करोड़ रुपये घटकर 8,16,587.81 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 1,901.32 करोड़ रुपये घटकर 3,67,425.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बीते मार्केट कैप में बदलाव के बाद अब देश की टॉप 10 कंपनियों से सबसे ऊपर नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज का है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications