Hindustan Unilever cut prices: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने 22 सितंबर से डव शैम्पू, हॉर्लिक्स, किसान जैम और लाइफबॉय साबुन सहित प्रमुख उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। समाचार पत्रों में पब्लिश्ड कंपनी के एड के अनुसार, डव शैम्पू की 340 मिलीलीटर की बोतल की कीमत अब 490 रुपये से घटकर 435 रुपये हो जाएगी। हॉर्लिक्स के 200 ग्राम जार की कीमत 130 रुपये से घटकर 110 रुपये हो गई है, जबकि 200 ग्राम किसान जैम की खुदरा कीमत 90 रुपये से घटकर 80 रुपये हो गई है।

प्रोडक्ट के नए प्राइस क्या है?
कंपनी ने घोषणा की है कि 340 मिलीलीटर डव शैम्पू की बोतल अब 490 रुपये की बजाय 435 रुपये में मिलेगी। लाइफबॉय साबुन के 75 ग्राम के चार पैक की कीमत 68 रुपये से घटाकर 60 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, हॉर्लिक्स के 200 ग्राम जार की कीमत 130 रुपये से घटाकर 110 रुपये कर दी गई है, जबकि 200 ग्राम किसान जैम की कीमत 90 रुपये से घटाकर 80 रुपये कर दी गई है।
HUL ने कहा कि रिवाइज्ड MRP या अधिक ग्राम वाले पैक वाला ताजा स्टॉक बाजारों में भेजा जा रहा है। कंपनियों को रिवाइज्ड के बारे में एक या अधिक समाचार पत्रों में कम से कम दो एड जारी करने होंगे और डीलरों के साथ-साथ राज्य और केंद्रीय अधिकारियों को भी सूचित करना होगा।
दामों में क्यों की गई कटौती?
यह कदम सरकार के उस निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें उपभोक्ता वस्तु निर्माताओं को GST में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। 3 सितंबर को, सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल ने अपनी 56वीं बैठक में शैम्पू और हेयर ऑयल जैसे रोजाना यूज के प्रोडक्ट से लेकर ऑटोमोबाइल और टेलीविजन तक, कई वस्तुओं पर कर दरों में कटौती की। काउंसिल नेटैक्स स्ट्रक्चर को तीन स्लैब- 5%, 18% और 40% में सरल बना दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications