पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। कोरोना के कारण दुनिया में सबसे बड़ी मंदी आने वाली है, जो कि खतरे की घंटी है।
नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। कोरोना के कारण दुनिया में सबसे बड़ी मंदी आने वाली है, जो कि खतरे की घंटी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने यहां छंटनी शुरू कर दी है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है। लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। पेय पदार्थ बनाने के लिए मशहूर कोका कोला ने कहा है कि इस मुश्किल वक्त में उसके ना तो किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाला जाएगा और ना ही किसी की सैलरी काटी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने इंक्रीमेंट यानी सैलरी में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है।

कर्मचारियों की सैलरी में 7 से 8 % बढ़ोतरी का ऐलान
कोका-कोला कंपनी की बॉटलिंग पार्टनर हिन्दुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एचसीसीबी ने अपने 7,000 कर्मचारियों की सैलरी में 7 से 8 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2020 लागू होगी। एचसीसीबी की ओर से कहा गया है कि सालाना इंक्रीमेंट का फायदा सभी कर्मचारियों को मिलेगा। कंपनी भारत में भारत में कोक, स्प्राइट थम्सअप नाम से पेय पदार्थ बनाती है।
कोका-कोला की बिक्री 5 फीसदी घटी
वहीं कोका कोला के सीईओ जेम्स क्वींसी ने कहा है कि भारत के बाजार में कोल्ड ड्रिंग्स की खपत काफी घटी है। कोरोना वायरस के खतरे और फिर लॉकडाउन के बाद जनवरी-मार्च तिमाही में दुनिया भर के बाजारों में कोका-कोला की बिक्री 5 फीसदी घटी है। कंपनी ने लॉकडाउन का नकारात्मक असर जरूर माना है लेकिन साफ किया है कि इसका असर कर्मचारियों पर नहीं होगा।
कोका कोला को हुआ 322 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा
जानकारी दें कि पिछले ही महीने कोका कोला ने अपने कुछ बॉटलिंग प्लांट को अस्थायी रूप से बंद किया था, सिर्फ पानी की पैकिंग जैसे जरूरी काम चलते रहे। हालांकि, आधे से अधिक प्लांट में ऑपरेशन फिर से स्टार्ट हो गए हैं। कोका कोला को 2019-20 में 9455 करोड़ रुपए की आमदनी हुई और 322 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
