
Hindenburg Research will release another report : हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द ही किसी भारतीय कंपनी पर एक और रिपोर्ट जारी करेगा। यूएस शॉर्ट सेलर ने इस बात की जानकारी कुछ घंटों पहले एक ट्वीट के माध्यम से दी है। न्यूयॉर्क स्थित इस शोध फर्म ने अपने ट्वीट में अगली रिपोर्ट को लेकर कोई विवरण जारी नहीं किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च हेज फंड नहीं है, और यह एक फॉरेंसिक रिसर्च संगठन के रूप में जाना जाता है।
अडानी पर 24 जनवरी को जारी की थी रिपोर्ट
हिंडनबर्ग रिसर्च का संचालन नैट एंडरसन करते हैं। इसी ने गौतम अडानी समूह पर एक रिपोर्ट 24 जनवरी को जारी की थी। इसके बाद लगभग पांच सप्ताह में अडानी समूह की मार्केट कैप करीब 150 बिलियन डालर कम हो गई थी।
भारत में लगाया जा रहा है अनुमान
जैसे ही रात 1 बजे के बाद यह ट्वीट जारी हुआ है, वैसे ही भारतीय शेयर बाजार से जुड़े लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार कौन सा कार्पोरेट हो सकता है। इस ट्वीट पर ढेर सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने अनुमान भी लगाने शुरू कर दिए हैं।
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद दिक्कत में आ जाती हैं कंपनियां
हिंडनबर्ग रिसर्च जब किसी कंपनी के बारे में रिपोर्ट जारी करती है, तो उस कंपनी के शेयर और बांड तेजी से गिरने लगते हैं। जिसका फायदा हिंडनबर्ग रिसर्च के साथ साथ अन्य कंपनियां भी उठाती हैं। इससे पहले भी वो कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट जारी कर चुकी है। हिंडनबर्ग ने निकोला, SCWORX, Genius Brand, Ideanomic, उसने विंस फाइनेंस, जीनियस ब्रांड्स, SC Wrox, एचएफ फूड, ब्लूम एनर्जी, Aphria, ट्विटर इंक जैसी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है। साल 2020 से हिंडनबर्ग रिसर्च 16 रिपोर्ट जारी कर चुकी है। इन रिपोर्ट के कारण कंपनियों के शेयरों में औसतन 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी।

More From GoodReturns

F&O एक्सपायरी का दिन: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत, ट्रेडर्स के लिए ये हैं जरूरी लेवल्स

BSE Mock Trading: आज की टेस्टिंग से सोमवार को क्या होगा? निवेशकों के लिए जरूरी गाइड

F&O Expiry Week: एक्सपायरी के शोर में न फंसें! आज की ट्रेडिंग के लिए ये हैं काम के चेकपॉइंट्स

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications