
Hindenburg Report : अडानी ग्रुप के अब हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला है। हिंडनबर्ग ने अब ट्विटर के पूर्व-सीईओ जैक डोरसी की कंपनी पर कई आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च (अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म) ने डोरसी की कंपनी पर गुरुवार 23 मार्च को एक नयी रिपोर्ट जारी की है। इसने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि डोरसी की पेमेंट फर्म ब्लॉक इंक ने अपने यूजर्स की संख्या में हेर-फेर किया है। इसके अनुसार यूजर्स की संख्या बढ़ाकर बताई गयी है।
गिर गये शेयर
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का सामने आना था कि ब्लॉक इंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गयी है और इससे इसके शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि ब्लॉक ने नए यूजर्स को जोड़ने की जो लागत है, उसे भी काफी कम करके पेश किया है। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने ब्लॉक के शेयरों में शॉर्ट-पोजिशन का खुलासा किया है। इसका मतलब है कि हिंडनबर्ग ने ब्लॉक के शेयरों में गिरावट पर दांव लगाया है।

2 साल की रिसर्च
हिंडनबर्ग के दावे के अनुसार इसने ब्लॉक के मामले में करीब 2 सालों तक पड़ताल की है, जिसके बाद इसने पाया कि कंपनी ने अपने यूजर्स की संख्या बताने में गड़बड़ी से काम लिया है। इस मामले में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक नोट भी पब्लिश किया है। ब्लॉक इंक को स्क्वायर इंक के नाम से जाना जाता था। इस समय इसकी मार्केट कैपिटल 44 अरब डॉलर है। कंपनी "अनबैंक्ड" और "अंडरबैंक्ड" को सशक्त बनाने के मिशन के साथ "फ्रिक्शनलेस" और "जादुई" फाइनेंशियल तकनीक डेवलप करने का दावा करती है। इसने 2-वर्ष की जांच के बाद निष्कर्ष निकाला है कि ब्लॉक ने सिस्टैमेटिकली उस डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है जिसका दावा मदद करने का है।

ये है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार पूर्व कर्मचारियों का अनुमान है कि उनके द्वारा रिव्यू किए गए 40 फीसदी -75 फीसदी खाते नकली रहे, धोखाधड़ी में शामिल रहे, या एक ही व्यक्ति से जुड़े अतिरिक्त खाते थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि जब यूजर्स धोखाधड़ी या अन्य किसी गलत गतिविधि में एक्टिव पाए गए, तो यूजर्स को प्रतिबंधित किए बिना खाते को ब्लॉक कर दिया गया।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications