Hindalco Q1 Results : मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को चालू वित्तीय की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये है। कंपनी ने पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्राॅफिट सालाना आधार पर 40.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की। कंपनी को परिचालन से राजस्व वार्षिक आधार पर करीब 9 फीसदी घटकर 52 हजार 991 करोड़ रु हो गया।
स्टैंडअलोन स्तर पर कंपनी को नेट प्राॅफिट सालाना आधार पर 59 फीसदी गिरकर 600 करोड़ रु हो गया, सेल वार्षिक आधार पर केवल 2 फीसदी बढ़ कर 19 हजार 904 करोड़ रु हो गई। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार सहायक कंपनी नोवेलिस के कमजोर प्रदर्शन, कमजोर मांग ने एल्युमीनियम प्रमुख के समग्र प्रदर्शन पर असर डाला।

कंसोलिडेटेड आॅपरेटिंग मार्जिन, जिसकी गणना ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले की कमाई के रूप में की जाती है, यह सालाना आधार पर 32 फीसदी गिरकर 5 हजार 714 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 375 आधार अंकों की गिरावट के साथ 10.78 फीसदी हो गया।
तिमाही में राॅ मटेरियल की लागत घटकर 31 हजार 786 करोड़ रु रह गई, जो एक वर्ष पहले 35 हजार 313 करोड़ रु थी। बिजली और ईंधन खर्च वार्षिक आधार पर 4 हजार 18 करोड़ रु से घटकर 3 हजार 757 करोड़ रुपये रह गया।
आर्म नोवेलिस का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 20.3 फीसदी घट कर 3 हजार 456 करोड़ रुपये हो गया, जबकि क्रमिक रूप से यह 4.3 फीसदी बढ़ा।
अपस्ट्रीम एल्युमीनियम बिजनेस में ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 41 फीसदी की गिरावट के साथ 1 हजार 935 करोड़ रुपये और तांबे के कारोबार में 6 फीसदी की गिरावट के साथ 531 करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के एमडी, सतीश पई की तरफ से कहा गया है कि मार्केट की जरुरी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद नोवेलिस ने ऑटोमोटिव एल्युमीनियम शीट की रिकॉर्ड बिक्री के समर्थन से प्रति टन एडजेस्टेड ईबीआईटीडीए और ईबीआईटीडीए में क्रमिक सुधार दिखाना जारी रखा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications