India Highest Earning Railway Station: हर दिन हजारों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ी रहती है। देशभर में रेलवे रोजाना 13,00 ट्रेनें चलाता है जो 7,308 से ज़्यादा स्टेशनों के जरिए लगभग 20 मिलियन लोगों को ले जाती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश का कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है? आपके मन में अलग-अलग रेलवे स्टेशन का नाम आ रहा होगा। भारत के रिवेन्यू में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेलवे स्टेशन
भारतीय रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला स्टेशन है। इसने पूरे साल में 39,362,272 यात्रियों की संख्या के साथ 3,337 करोड़ रुपये की कमाई करी है। यह न केवल इसे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन बनाता है, बल्कि भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक भी बनाता है।
दूसरे नंबर पर है ये स्टेशन
पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन भी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले स्टेशनों में से एक है। ये नई दिल्ली के बाद यानी दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन है। यह सालाना 1,692 करोड़ रुपये कमाता है। ये आंकड़े भारतीय रेलवे की कुल आय में इन स्टेशनों के वित्तीय योगदान को भी दिखाते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर चेन्नई सेंट्रल का नंबर आता है जो सालाना 1299 करोड़ का रेवेन्यू जेरनेट करता है। भारत में सालाना 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले 28 रेलवे स्टेशन हैं।
भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क भारत के अलग-अलग भागों को जोड़ने के लिए अहम किरदार निभाता है। रेलवे स्टेशनों द्वारा अर्जित रिवेन्यू देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क लगभग 68,000 किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों तक फैला हुआ है, जो 7,000 से अधिक स्टेशनों को जोड़ता है। भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसमें लगभग 12 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
