देश में सालाना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले सीईओ की लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है. ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन मुंजाल का नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुका है. पवन मुंजाल की सैलरी में वित्तीय वर्ष 2024 में 20% की कटौती की गई है. इसके बावजूद भी इनकी सैलरी 100 करोड़ से ऊपर है.

क्यों हुई 20 फीसदी कटौती?
इस बारे में मिली जानाकारी के मुताबिक पवन मुंजाल ने खुद शेयरहोल्डर्स के सामने सैलरी में कटौती का प्रस्ताव रखा था. 1 जनवरी, 2024 में उन्होंने यह प्रस्ताव रखा कि उनकी फिक्स्ड सैलरी (Fixed Salary) में 20 फीसदी की कटौती की जाए. कंपनी ने अपने एनुअल रिपोर्ट में कहा कि पवन मुंजाल के इस प्रस्ताव को नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन और बोर्ड से अनुमति मिल गई थी.
यह पता चला है कि 2023 में कंपनी ने चेयरमैन और सीईओ के कार्य भूमिकाएं अलग-अलग कर दी गई थीं. जिसके बाद पवन मुंजाल ने कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और डायरेक्टर का पद संभाला है. पवन कुंजाल के अलावा हीरो मोटोकॉर्प सीईओ-निरंजन कुमार गुप्ता को ₹10.84 करोड़ रुपये का कंपनसेशन मिला है. यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 3 करोड़ रुपये ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2023 में निरंजन कुमार गुप्ता का कंपनसेशन 7.89 करोड़ रुपए था.
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सीईओ के अलावा अपने कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की है. इस बारे में मिली जानाकरी के मुताबिक कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 11.92% की बढ़त की है.
हीरो मोटोकॉर्प का शेयर मार्केट में क्या है हाल?
वि्तीय वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर ₹3,745 करोड़ पहुंच गया है, वहीं कंपनी के नेट रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. BSE में हीरो मोटोकॉर्प कि पिछले एक साल में लगभग 70 फीसदी बढ़ोतरी हुई है.
हीरो मोटाकॉर्प के सीईओ पवन मुंजाल के अलावा बजाज फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव जैन को ₹101.42 करोड़ रुपये का सालाना कंपनसेशन मिला है. वहीं विप्रो के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने 2024 में ₹167.61 करोड़ कमाए हैं. विप्रो के पूर्व सीईओ की कमाई पिछले साल के मुकाबले दुगना है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
