नयी दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस कौन हैं? और क्या टॉप 10 में कोई भारतीय अदाकारा शामिल है या नहीं? वैसे तो कमाई के मामले में बॉलीवुड काफी आगे है, मगर यदि बात विश्व की आए तो भारतीय एक्ट्रेस पीछे हैं। जी हां कमाई के मामले में टॉप 10 की एक्ट्रेस की लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं है। फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड एक्सट्रेस 2020 की लिस्ट में पहला नाम है अमेरिका की सोफिया वेरगारा का, जो 43 मिलियन डॉलर (4.3 करोड़ डॉलर) यानी करीब 315 करोड़ रु की कमाई के साथ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने एक साल के अंदर इतनी कमाई की है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में और किस-किस एक्ट्रेस का नाम है।
कैसे होती है वेरगारा की कमाई
सोफिया अपनी इनकम का अधिकतर हिस्सा 'मॉडर्न फैमिली' और अमेरिका गॉट टैलेंट जैसे शॉ से करती हैं। ये टीवी शो अमेरिका में काफी मशहूर हैं। बता दें कि मॉर्डन फैमिली शो के लिए सोफिया एमी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। उन्होंने मॉडर्न फैमिली शॉ के लिए प्रति एपिसोड 5,00,000 डॉलर कमाए, जबकि अमेरिका गॉट टैलेंट ने उन्हें प्रति सीजन 10 मिलियन डॉलर की कमाई कराई। अब जानते हैं फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल बाकी अदाकाराओं के नाम।
दूसरे नंबर पर हैं एंजेलीना जॉली
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिकी की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली हैं। उनकी इनकम 3.55 करोड़ डॉलर है। तीसरे स्थान पर इजरायल की गैल गैडोट हैं, जिनकी कमाई 3.15 करोड़ डॉलर बताई गई है। इसके बाद चौथे नंबर पर अमेरिका की ही मेलिसा मैकार्थी हैं, जिनकी इनकम 2.5 करोड़ डॉलर बताई गई है। पांचवें पायदान पर रहीं अमेरिका की मेरिल स्ट्रीप, जिनकी कमाई 2.4 करोड़ डॉलर है। छठे पायदान पर हैं ब्रिटिश-अमेरिकन एमिली ब्लंट, जिनकी इनकम 2.25 करोड़ डॉलर है। 7वां नंबर है ऑस्ट्रेलिया की निकोल किडमैन का, जिन्होंने एक साल में 2.2 करोड़ डॉलर कमाए। इसके बाद अमेरिका की एलेन पोम्पेओ 1.9 करोड़ डॉलर के साथ 8वें, एलिजाबेथ मॉस (अमेरिका) 1.6 करोड़ डॉलर के साथ 9वें और वियोला डेविस (अमेरिका) 1.55 करोड़ डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं।
पिछले साल कौन था नंबर 1
पिछले साल नंबर एक पर स्कारलेट जोहानसन रही थीं। उन्होंने 5.6 करोड़ डॉलर कमाए थे। इस साल टॉप 10 एक्ट्रेस ने 25.4 करोड़ डॉलर कमाए, जो पिछले साल से 20 फीसदी कम है। तुलना करें तो टॉप 10 सबसे अधिक कमाई वाले पुरुष अभिनेताओं ने 54.5 करोड़ डॉलर कमाए, जो टॉप 10 महिलाओं के मुकाबले करीब दोगुना है। ड्वेन जॉनसन (रॉक) 8.75 करोड़ डॉलर के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर रहे। अक्षय कुमार दोनों ही सूची में एकमात्र भारतीय अभिनेता रहे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications