नई दिल्ली, फरवरी 25। देश में वर्ष 2016 में नोटबंदी की गई थी। उस दौरान 500 रुपये और 1000 रुपये के प्रचलित नोटों को बंद कर दिया गया था। बाद में इनकी जगह पर 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे। उन दिनों लोगों को मौका दिया गया था कि वह अपने पुराने नोट बदल लें। बाद में जारी हुए आंकड़ों के अनुसार करीब 99 फीसदी पुराने नोटों को लोगों ने बदल लिया था। हालांकि हजारों करोड़ रुपये के नोट नहीं बदले गए थे। ऐसे ही एक मामले में आज हाईकोर्ट ने पुराने नोट बदलने का आदेश दिया है। आइये जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
महाराष्ट्र का है मामला
दरअसल महाराष्ट्र की हाईकोर्ट ने रिजर्व बैंक को एक व्यक्ति के पुराने नोट बदलने का आदेश दिया है। यह किस्सा काफी रोचक है। इस मामले में कुल मिलाकर 1.6 लाख रुपये के पुराने नोट शामिल हैं। कोर्ट ने इतने पुराने नोट बदल कर नए देने का आदेश आरबीआई को दिया है।
ये है पूरा मामला
महाराष्ट्र के एक नागरिक किशोर सोहनी का है। किसी विवाद में मार्च 2016 में कल्याण कोर्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर इन्होंने अपने 1.6 लाख रुपये लोकल पुलिस स्टेशन में जमा कराए थे। इसी दौरान नोटबंदी लागू हो गई। नोटबंदी के दौरान इन्होंने कोर्ट में आवेदन कर अपने नोट रिलीज करने और उनको बदलवा कर फिर जमा करने का आवेदन दिया था।
जानिए फिर क्या हुआ
किशोर सोहनी के इस आवेदन पर मजिस्ट्रेट इस बात के लिए राजी नहीं हुए। वहीं देखते देखत नए नोट लेने की तारीख भी निकल गई। इसके बाद किशोर सोहनी को 20 मार्च 2017 को नोट बदलने की मंजूरी दी गई। लेकिन अब तारीख निकल चुकी थी। ऐसे में इन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा है।
ये है हाईकोर्ट का आदेश
उनकी शिकायत पर मुम्बई बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आरबीआई को निर्देश दिया है कि वह किशोर सोहनी के 1.6 लाख रुपये के नोट बदले। उनके पास यह नोट 500 रुपये और 1000 रुपये के हैं। अब हाईकोर्ट ने कहा है कि यह पुराने नोट बदले जाएं और इनको फिर से थाने में जमा करा दिया जाए। यह फैसला आज का ही है, इसलिए यह कहना कठिन है कि आगे क्या होगा। लेकिन अभी सरकार या आरबीआई की तरफ से उच्च कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications